लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: जब बिजनेस के कारण डिप्रेशन में चले गए थे कैलाश खेर, इस गाने से मिली पहचान

By मेघना वर्मा | Updated: July 7, 2019 07:16 IST

मीटू मूवमेंट के तहत कैलाश खेर का नाम सामने आया था। सिंगर सोना महामात्रा और वर्षा सिंह धनोआ ने कैलाश खेर पर सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

Open in App

अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सिंगर कैलाश खेर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। संगीत की दुनिया में राज करने वाले कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉग करने वाले कैलाश कैसे संगीत की दुनिया के बादशाह बने आइए हम बताते हैं आपको।

विदेशी लोगों को सिखाते थे संगीत

कैलाश खेर को संगीत से बेहद प्यार था। 13 साल की उम्र में घरवालों से लड़कर वो दिल्ली संगीत की शिक्षा प्राप्त करने आये थे। वहीं दिल्ली में कमाई और गुजर-बसर के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी तो कैलाश ने विदेशी लोगों को संगीत सिखाना शुरू कर दिया। 

जब डिप्रेशन के हो गए थे शिकार

दिल्ली में रहते हुए 1999 में कैलाश खेर ने अपनी फैमिली के बिजनेस को संभाला। इसी सन् में उन्हें कारोबार में बहुत नुकसान हुआ। आलम ये आ पहुंचा कि कैलाश पूरी तरह से कंगाल हो गए। इसी की वजह से सिंगर डिप्रेशन में भी चले गए। 

मुंबई आकर भी नहीं बनी बात

कैलाश ने जब खुद पर कंट्रोल पाया तो मुंबई अपना करियर बनाने आ पहुंचे। मगर यहां आकर भी बात ना बनी। रोज स्टूडियो के चक्कर काटने के बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें राम संपत ने एक ऐड में जिंगल गाने के लिए बुलाया जिसके लिए उन्हें करीब पांच हजार रूपए मिले। 

अल्ला के बंदे गाने ने दी पहचान

काफी स्ट्रगल के बाद कैलाश के गाने अल्ला के बंदे ने हिट कर दिया। इस गाने ने कैलाश को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। कैलाश खेर 18 भाषाओं में गाने गा चुके हैं। 300 से अधिक गाने सिर्फ बॉलीवुड में गाए हैं। 

मीटू में आया था कैलाश खेर का नाम

मीटू मूवमेंट के तहत कैलाश खेर का नाम सामने आया था। सिंगर सोना महामात्रा और वर्षा सिंह धनोआ ने कैलाश खेर पर सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। सिंगर ने कहा था कि कैलाश खेर उनसे मिलना चाहते थे। जब वो उनसे  मिली और उनकी कार में बैठी तो कैलाश ने उनकी जांघो पर हाथ रखा। 

सिर्फ यही नहीं रिकॉर्डिंग रूम में भी उनके साथ बदतमीजी की। वहीं इन आरोपो पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपों के बारे में पता चला तो निराशा हुई बाकी कैलाश खेर ने गलतफहमी के लिए माफी भी मांगी। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया