लाइव न्यूज़ :

Birthday Special : कभी बैंक में क्लर्क की नौकरी किया करते थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड के कारण बने हीरो, 57 साल की उम्र में की थी शादी

By अमित कुमार | Updated: November 24, 2020 09:28 IST

अमोल पालेकर को अभिनय क्षेत्र में लाने का श्रेय सत्यदेव दुबे को जाता है। सत्यदेव दुबे ने उन्हें पहली बार एक नाटक में काम करने के लिए प्रेरित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में आने से पहले अमोल बैंक में काम करते थे। अमोल पालेकर ने अपने करियर में हर तरह की फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों में अमोल ने सन 1974 में बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा से डेब्यू किया था।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।  गोलमाल के रामप्रसाद दशरथप्रसाद शर्मा के किरदार निभाने वाले अमोल पालेकर एक्टर बनने से पहले बैंक में काम करते थे। अमोल पालेकर की गोलमाल फिल्म देखने के बाद आज भी दर्शक हंसते हंसते लोट पोट हो जाते हैं। 24 नवंबर 1944 को जन्म लेने वाले अमोल पालेकर ने अपने करियर में हर तरह की फिल्मों में काम किया है। 

बॉलीवुड में आने से पहले अमोल बैंक में काम करते थे। बैंक ऑफ इंडिया में वे क्लर्क के पद पर थे। इसके अलावा अमोल पालेकर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। अमोल कभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन एक दिन उन्हें एक मराठी नाटक में काम करने का मौका मिला। इस नाटक को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला, जिसके बाद अमोल ने एक्टिंग पर ध्यान देना शुरू किया।

8 साल काम करने के बाद छोड़ी थी बैंक की नौकरी

बैंक ऑफ इंडिया में करीब आठ साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। अमोल का फिल्मी करियर बनाने में उनकी गर्लफ्रेंड का बहुत बड़ा हाथ रहा था। अमोल की गर्लफ्रेंड चित्रा थीं। चित्रा एक थियेटर आर्टिस्ट थीं और उनकी छोटी बहन की क्लासमेट थीं। धीरे-धीरे चित्रा और अमोल पालेकर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए।

57 साल की उम्र में की थी दूसरी शादी

हिंदी फिल्मों में अमोल ने सन 1974 में बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा से डेब्यू किया था। अमोल ने चितचोर, घरौंदा, मेरी बीवी की शादी, बातों-बातों में, गोलमाल, नरम-गरम, श्रीमान-श्रीमती जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वे ज्यादातर फिल्मों में मध्यवर्गीय समाज के नायक का प्रतिनिधित्व करते दिखाई दिया करते थे। अमोल ने 57 साल की उम्र में पहली पत्‍नी चित्रा पालेकर को डाइवोर्स देकर संध्या गोखले से शादी की थी। 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड के किस्सेबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?