लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: स्कूल री-यूनियन में श्रेया घोषाल को हुआ था प्यार, 10 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद रचाई शादी, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी

By अमित कुमार | Updated: March 12, 2020 09:45 IST

Shreya Ghoshal birthday special: श्रेया घोषाल ने 5 फरवरी 2015 को शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ही 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रेया घोषाल ने 5 फरवरी 2015 को शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी।संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से प्लेबैक सिंगिंग से श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

Shreya Ghoshal birthday special: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया घोषाल अपने शानदार गानों के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से प्लेबैक सिंगिंग से श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बैक टू बैक कई हिट गाने दिए। पिछले साल आई फिल्म आई फिल्म 'कलंक' में गाया उनका गाना 'घर मोरे परदेसिया' सुर्खियों में रहा था। 

श्रेया घोषाल ने 5 फरवरी 2015 को शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ही 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर श्रेया ने शादी की तीसरी सालगिराह के मौके पर कुछ बातें शेयर की थी। शिलादित्य के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर श्रेया ने बताया था कि किस तरह स्कूल में उन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। 

श्रेया ने किया था लव स्टोरी का खुलासा

श्रेया ने लिखा, "तुम उस समय एक लड़के और मैं एक लड़की थी। स्कूल री-यूनियन हमारी मुलाकात अजनबियों की तरह हुई, लेकिन वह वक्त कुछ ऐसा था कि उसके बाद सब बदल गया। मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि जिन प्रेम कहानियों के बारे में मैंने किताबों में पढ़ा था, या फिल्मों में देखा था वैसा हकीकत में कभी मेरे साथ होगा। लेकिन तुमसे मिलने के बाद अब उन सारी कहानियों का जिंदगी से खास नाता लगता है।'

'बैरी पिया बड़ा बेदर्दी' गाने से मिली नई पहचान

'सा रे गा मा पा' जीतकर आई श्रेया को फिल्म देवदास में 'बैरी पिया बड़ा बेदर्दी' गाने के लिए खासा सराहा गया था। वहीं उनके पति की बात करें तो शिलादित्य टेक सेवी हैं और Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर भी हैं। दोनों ही कपल पिछले पांच साल से एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!