लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन ने जन्मदिन पर फैंस को दी खुशखबरी, साझा किया ‘विक्रम वेधा’ का पहला लुक, इस दिन होगी रिलीज

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2022 12:25 IST

ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म विक्रम वेधा भारतीय लोककथा विक्रम और बेताल पर आधारित है जो एक सख्त पुलिस अधिकारी विक्रम की कहानी बयां करती है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘विक्रम वेधा’ तमिल में इसी नाम से बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक हैफिल्म एक सख्त पुलिस अधिकारी विक्रम की कहानी बयां करती हैऋतिक के अलावा फिल्म में सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में हैं

मुंबईः अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने ऋतिक के जन्मदिन पर सोमवार को इस संबंध में घोषणा की। फिल्म निर्माताओं ने ऋतिक के 48वें जन्मदिन पर फिल्म में अभिनेता का पहला लुक भी जारी किया। इस फिल्म में ऋतिक गैंगस्टर वेधा का किरदार निभाएंगे।

फिल्म निर्माता कंपनी ‘टी-सीरीज’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमें विक्रम वेधा में वेधा का पहला लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है। फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 सितंबर, 2022 को जारी होगी।’’

क्या है फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की कहानी?

भारतीय लोककथा विक्रम और बेताल पर आधारित यह फिल्म एक सख्त पुलिस अधिकारी विक्रम की कहानी बयां करती है, जो एक ताकतवर गैंगस्टर वेधा को पकड़कर उसके मार गिराता है। फिल्म में विक्रम का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

‘विक्रम वेधा’ तमिल में इसी नाम से बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक है। तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने अहम भूमिका निभाई थी। तमिल फिल्म का निर्देशन करने वाले पुष्कर और गायत्री इसके हिंदी रीमेक के भी निर्देशक हैं। एस शशिकांत और भूषण कुमार इसके निर्माता हैं।

टॅग्स :ऋतिक रोशनसैफ अली खानराधिका आप्टेहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम