लाइव न्यूज़ :

शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रहीं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी; शेयर कीं तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 14:38 IST

तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा- "एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक यूनिक शेड जोड़ दिया है..

Open in App
ठळक मुद्दे बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 में हुई थी।बिपाशा शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं।

मुंबईः ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहली बार गर्भवती होने की घोषणा की है। अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा- "एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक यूनिक शेड जोड़ दिया है...हमारा बच्चा जल्द ही हमसे जुड़कर हमारे उल्लास को बढ़ाने वाला है।"

बिपाशा ने आगे लिखा- ''हमनें इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे।"

बिपाशा शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं। तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा के बेबी बंप को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा- हमारे प्यार की निशानी, "हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और खूबसूरत लाइफ( हमारा बच्चा) बनाने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।"

गौरतलब है कि बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 में हुई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ की झलक शेयर करते रहते हैं। मालूम हो कि करण और बिपाशा की मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी।

टॅग्स :बिपाशा बसुबिपाश बसुहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम