लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 3 के विजेता की पब में हुई पिटाई, सिर पर फोड़ी गई बोतल-वीडियो हुआ वायरल

By भाषा | Updated: March 6, 2020 16:02 IST

'बिग बॉस' विनर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में ये वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘बिग बॉस तेलुगु सीज़न तीन’ के विजेता राहुल सिपलीगुंज पर एक पब में कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बुधवार को राहुल एक पब में पहुंचे थे

पार्श्व गायक और रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस तेलुगु सीज़न तीन’ के विजेता राहुल सिपलीगुंज पर एक पब में कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। लोगों के समूह ने उनकी महिला मित्रों के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार आधी रात की है। पुलिस ने बताया कि समूह ने बोतलों से वार किया, जिसमें सिपलीगुंज के सिर और चेहरे पर मामूली चोटें आई हैं। इस समूह में एक विधायक का भाई भी कथित रूप से शामिल है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सिपलीगुंज ने आरोप लगाया कि समूह के लोगों ने उनकी महिला मित्रों के साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद झगड़ा हो गया और फिर हमला हुआ।

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के बाद, भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (खतरनाक हथियार या तरीके से किसी को जानबूझकर चोट पहुंचाना), 354 (महिला का शील भंग करने की मंशा से हमला या आपराधिक बल) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?