लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss OTT3:सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ बड़ा बदलाव, नया अपडेट आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: April 23, 2024 10:51 IST

Bigg Boss OTT 3 इस बार दर्शक फ्री में नहीं देख पाएंगे।

Open in App

Bigg Boss OTT3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी सतर्क हो गई है। फायरिंग की घटना के बाद सलमान को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है वहीं, एक्टर के कहीं भी आने जाने को लेकर भी सर्तकता बरती जा रही है। ऐसे में सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रासारित होने पर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही है।

कई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सलमान इस बार शो को हॉस्ट नहीं करेंगे। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि सलमान बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए होस्ट बनकर जरूर लौटेंगे। अटकलें ये भी तेज हैं कि जून के महीने में बिग बॉस ओटीटी 3 की स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, इस बार मेकर्स ने शो के फॉर्मेट में एक बड़ा बदलाव किया है जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देगा।

बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर हुआ बड़ा बदलाव 

पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी 1 और बिग बॉस ओटीटी 2 दोनों ऑनलाइन देखने के लिए एक दम फ्री थे। रियलिटी शो को ऑनलाइन देखने के लिए दर्शकों को कोई पैसा नहीं देना पड़ता था। बिग बॉस ओटीटी 1 वूट पर स्ट्रीम हुआ, जिन दर्शकों के पास वूट सब्सक्रिप्शन था, वे इसे देख पाए।

बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुआ। चूँकि जियो पर स्ट्रीमिंग सामग्री देखने के लिए किसी सदस्यता की आवश्यकता नहीं है तो बिग बॉस ओटीटी 2 बिना कोई पैसा लगाए देखने के लिए मुफ्त था। हालाँकि, इंडियन एक्सप्रेस की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन फ्री में स्ट्रीम नहीं होगा। इस बार जो दर्शक बिग बॉस ओटीटी 3 देखना चाहते हैं उन्हें जियो सिनेमाज पर एक खास प्लान का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

खबर में दावा किया गया है कि जियो सिनेमा की यह घोषणा टीम द्वारा 25 अप्रैल, 2024 के आसपास की जाएगी। संभावनाएं अधिक हैं कि कुछ ही दिनों के भीतर, जियो सिनेमा वर्ष की अपनी सामग्री स्लेट की घोषणा करेगा। उस घोषणा के साथ, डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वर्ष की भुगतान सामग्री योजनाओं की भी घोषणा करेगा जिसमें बिग बॉस ओटीटी 3 भी शामिल होगा।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 फ्री होने के कारण काफी लोगों द्वारा देखा गया। शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी हुई ऐसे में इसके तीसरे संस्करण को लेकर भी निर्माताओं के बीच यही उत्साह है। 

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉसजियो प्राइमहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!