लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस कंटेस्टेंट करण कुंद्रा को आई एक्स गर्लफ्रेंड की याद, शमिता शेट्टी से प्यार वाले सवाल पर बोली ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: October 27, 2021 21:58 IST

बिग बॉस के ही कंटेस्टेंट माइशा अय्यर और ईशान सहगल के बाद करण-तेजस्वी की जोड़ी को घर का नया कपल माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण कुंद्रा बिग बॉस के घर एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं लेटेस्ट एपिसोड में करण और तेजस्वी एक दूसरे से अपनी लव लाइफ को लेकर बात करते नजर आए

कहते हैं कि पुराना प्यार भुलाए नहीं भूलता और अगर प्यार पहला हो तो ये और भी मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही हाल हमारे करण कुंद्रा का है जिन्हे अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड अनुषा की याद सता रही है। जी हां टीवी और फिल्मों के जाने माने एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी बिग बॉस की दोस्त तेजस्वी प्रकाश से बातचीत के दौरान ये बात कही।

करण कुंद्रा बिग बॉस के घर एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं, और इन दिनों उनकी बिग बॉस कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश के साथ दोस्ती काफी सुर्खियों में हैं। बिग बॉस का घर हो या बाहर, दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और अपनी पसंद भी जाहिर कर चुके हैं। बिग बॉस के ही कंटेस्टेंट माइशा अय्यर और ईशान सहगल के बाद करण-तेजस्वी की जोड़ी को घर का नया कपल माना जा रहा है।

लेकिन इस बीच करण कुन्द्रा को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर की याद आ गई। लेटेस्ट एपिसोड में करण और तेजस्वी एक दूसरे से अपनी लव लाइफ को लेकर बात करते नजर आए जिसमें करण ने तेजस्वी से बातचीत के दौरान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा की तारीफ की और बताया कि वो बहुत अच्छी इंसान थी और ईमानदार भी।

बातचीत के दौरान  तेजस्वी करण कुन्द्रा से उनके टाइप की लड़की और गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल पूछती हैं।  इस पर करण कहते हैं कि शमिता और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा में काफी समानता हैं, दोनों का लुक भी मैच करता है, और दोनों ही काफी इमोशनल और ईमानदार इंसान हैं। इसपर तेजस्वी भी उनकी हां में हां मिलाती दिखी।

बातों बातों में तेजस्वी ने करण से पूछा, अगर उन्हें शमिता से प्यार हो गया तो वो क्या करेंगे?  इस पर करण कहते हैं, कि "नहीं... ब्रोकोड भी तो एक चीज होती है” वो जानते हैं कि शमिता राकेश बापट से कितना प्यार करती हैं। इसलिए उनके बीच ऐसा कुछ नहीं होगा। हालाकि तेजस्वी ने ये सवाल मजाक के तौर पर कही थी जिसका जवाब भी करण ने मुस्कुराकर ही दिया।

बता दे की करण और अनुषा करीब 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बाद में अनुषा ने करण पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबिग बॉस 15
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?