लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला ने दी इस कंटेस्टेंट को इम्यूनिटी, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2020 09:05 IST

सिद्धार्थ शुक्ला, इस टास्क में निक्की तंबोली को नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया में इम्यूनिटी देते हैं। बिग बॉस विनर कहते हैं कि निक्की ने खुद के लिए हार्ड फाइट की है और वह इसकी हकदार हैं

Open in App
ठळक मुद्देटीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ’ एक बार फिर से फैंस के सामने पेश हो गया हैबिग बॉस 14 को फैंस अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ’ एक बार फिर से फैंस के सामने पेश हो गया है। बिग बॉस 14 को फैंस अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार भी शो में सीनियर की भूमिका ने सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई है। ऐसे में गुरुवार को तीन कंटेस्टेंट, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन और पवित्रा पुनिया के बीच इम्यूनिटी टास्क हुआ।

 इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला को उस एक लड़की को चुनना होता है, जिसकी ट्रे में सबसे ज्यादा कोल्ड ड्रिंक बची होती है। ऐसे में शहजाद देओल निक्की तंबोली की ट्रे से दो ग्लास गिरा देते हैं। गुस्से में आकर निक्की, पवित्रा पुनिया की ट्रे गिराती हैं। फिर पवित्रा, जैस्मीन की ट्रे गिरा देती हैं। टास्क के आखिर में किसी के भी पास ट्रे में कोल्ड ड्रिंक नहीं बचती है। 

ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला, इस टास्क में निक्की तंबोली को नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया में इम्यूनिटी देते हैं। बिग बॉस विनर कहते हैं कि निक्की ने खुद के लिए हार्ड फाइट की है और वह इसकी हकदार हैं, इसलिए मैं निक्की को इम्यूनिटी देना चाहता हूं। 

 अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली ऐसे दो कंटेस्टेंट हैं, जिनके पास इम्यूनिटी है और वह नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया में सुरक्षित हैं। बाकी सभी सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते इन दोनों को छोड़कर कौन से सदस्त छो को अलविदा कहेगा।

वहीं कहा जा रहा है कि इस शो में रुबीना दिलाइक के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। अविनाश और रुबीना ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया है। दोनों को सीरियल ‘छोटी बहू’ में देखा गया था। 

टॅग्स :बिग बॉससिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?