लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: दोस्ती में आएगी दरार, पवित्रा-राहुल की इस बात पर होगी लड़ाई, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 8, 2020 10:51 IST

Bigg Boss 14 के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि घरवालों के बीच घर के कामों और साफ-सफाई को लेकर लड़ाइयां होनी शुरू हो गई हैं। राहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया के बीच आज जोरदार लड़ाई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया हैराहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया के बीच दोस्ती में दरार आनी शुरू हो गई है

बिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया है। कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री भी हो चुकी है। शो के धमाकेदार प्रीमियर के दौरान जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस और कंटेस्टेंट्स के बीच थोड़ी नोकझोंक देखने को मिली। इस बार का सीजन जबरदस्त होने वाला है। घर में आते ही लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए हैं।

अभी चार दिन ही बीते हैं कि घर के अंदर प्यार के बीज फूटने लगे है। घर के अंदर सिंगर राहुल वैद्य पवित्रा पुनिया से रिलेशनशिप से जुड़े सवाल करते हुए नजर आए थे। दरअसल पवित्रा पुनिया ने राहुल से अपने टूट हुए रिश्तों के बारे में बात करती नजर आईं।  इस दौरान राहुल वैद्य बड़े ही ध्यान से उनकी बातें सुनते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब दोनों के बीच भी घमासान शुरू हो गया है।

अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि राहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया के बीच दोस्ती में दरार आनी शुरू हो गई है। पवित्रा राहुल के पास आती हैं और कहती हैं कि पहले वाले वॉशरूम में टिश्यू पेपर पड़ा है। इस पर राहुल कहते हैं कि आप इस घर की दादा नहीं हो। राहुल पवित्रा के खाने की बुराई करते हैं। इस पर पवित्रा कहती हैं कि ज्यादा दिक्कत है तो खुद बना लो। पवित्रा राहुल को मारने तक की बात कर देती हैं और गुस्से में कहती हैं कि उनके जैसे लोग भूखे मरते हैं।

जबकि लड़कियों के बीच सिद्धार्थ को इम्प्रेस करने का टास्क है। जैस्मिन भसीन सिद्धार्थ से टैटू बनवाते हुए फ्लर्ट करती हैं और उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछती हैं। वहीं पहले राउंड में सारा आउट हो जाती हैं।

इससे पहले घर की ही प्रतियोगी निक्की का कहना है कि राहुल उनको वॉइस मैसेज भेजा करते थे। जबकि राहुल ने भी कहा है कि वह निक्की को अपने एक दोस्त के जरिए से जानते हैं। वहीं पवित्रा की बात करे तो बिग बॉस 13 के प्रतियोगी  पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।ऐसे में देखना होगा कि पवित्रा पारस के साथ रिश्ते को लेकर शो के अंदर क्या ही खुलासा करती हैं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?