लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: रातों रात घर से बेघर हुईं निक्की तम्बोली, राहुल वैद्य का भी कटा पत्ता!, फाइनल राउंड में पहुंचे ये सदस्य, वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: December 5, 2020 12:49 IST

'बिग बॉस 14' से निक्की तंबोली और राहुल वैद्य को बेघर कर दिया गया है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 लोग नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में राहुल वैद्य , रुबीना दिलाइक, जैस्मिन भसीन और निक्की तम्बोली का नाम था।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 के घर से निक्की तम्बोली को बेघर कर दिया गया है। 'एजाज खान और अभिनव शुक्ला फाइनलिस्ट बन चुके हैं।

Bigg Boss 14:बिग बॉस 14 का फिनाले वीक चल रहा है। बिग बॉस के घर में अभी एजाज खान, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलाइक, जैस्मीन भसीन, राहुल वैद्य और निक्की तम्बोली हैं। जिनमें से दो कंटेस्टेंट्स एजाज खान और अभिनव शुक्ला फाइनलिस्ट बन चुके हैं। इसी बीच कल रात निक्की तम्बोली के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई।

दरअसल, बिग बॉस के घर से निक्की तम्बोली को बेघर कर दिया गया है। 'द खबरी' के मुताबिक, इस हफ्ते निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य घर से बाहर होंगे। 

इस हफ्ते निक्की तम्बोली को जनता ने कम वोट दिए थे। इसी के साथ यह अनुमान लगाया जा रहा था कि निक्की तम्बोली ही वो अगली सदस्य हैं, जिसे शो से बेघर किया जाएगा। द खबरी ने पहले ट्वीट में लिखा,"निक्की तम्बोली घर से एविक्ट हो गई चुकी हैं।" इसके कुछ घंटे बाद एक और ट्वीट में लिखा,"निक्की तम्बोली के बाद, राहुल वैद्य घर से बाहर हो चुके हैं।"  

मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान राहुल से कहते हैं, 'राहुल इतनी इच्छा नहीं है अभी घर में रहने की?' राहुल हां में जवाब देते हैं और फिर सलमान उनसे कहते हैं कि जोश और इंट्रेस्ट की कमी के कारण आपको....' राहुल इस पर सफाई देने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान कहते हैं कि कोई जरूरत नहीं है सफाई देने की। इसके बाद वह राहुल को शो से बाहर जाने का रास्ता दिखाते हैं। 

ये एविक्शन ऑडियंस की वोटों के आधार पर हुआ है। एविक्शन वाला ये एपिसोड रविवार को आएगा। अगर ऐसा है, तो बिग बॉस 14 के फिनाले में जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला और एजाज खान के बीच मुकाबला होना है। बता दें कि बिग बॉस 14 को होस्ट करने वाले सलमान खान ने दो हफ्ते पहले ऐलान किया था कि 'बिग बॉस 14' के फिनाले में सिर्फ चार ही कंटेस्टेंट्स होंगे।

 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?