लाइव न्यूज़ :

BB14: ये दो सदस्य इस हफ्ते हो सकते हैं घर से बेघर, फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2020 09:44 IST

माना जा रहा है कि इस बार मेकर्स दर्शकों को डबल झटका देने वाले हैं। चलिए जानते है कि इस बार किन दो सदस्यों के बाहर जाने के ज्यादा चांसेंज हैं?

Open in App
ठळक मुद्देउम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते घर में डबल इविक्शन भी हो सकता है।माना जा रहा है कि इस हफ्ते जान कुमार सानू के साथ-साथ अभिनव शुक्ला को बाहर किया जा सकता है। 

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ’ एक बार फिर से फैंस के सामने पेश हो गया है। बिग बॉस 14 को फैंस अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार भी शो में सीनियर की भूमिका ने सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई है। ऐसे में हाल ही में निक्की तंबोली घर की पहली कंफर्म सदस्य बन गई हैं। इसके साथ ही सारा गुरपाल को सीनियर्स ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

जब से निक्की घर में कई हैं वो अपने कारनामों के कारण सुर्खियों में हैं। जहां कुछ घरवाले उनको पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके विरोध में नजर आ रहे हैं। ऐसे में हाल ही में घर की संचालक बनी निक्की ने दोस्ती निभाई जिससे वह फिर से घरवालों के लिए कांटा बन गई हैं।  निक्की के फैसले के बाद अब जान, जैसमीन भसीन, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलाइक, शहजाद सीधा-सीधा नॉमिनेट हो गए।

ऐसे में खबरों की मानें तो इस हफ्ते जान कुमार सानू का पत्ता कट सकता है। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की शुरूआत से ही लोग मान रहे थे कि जान कुमार सानू इस शो में ज्यादा दिन नहीं टिकने वाले हैं। वहीं इस तरह की भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते घर में डबल इविक्शन भी हो सकता है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते जान कुमार सानू के साथ-साथ अभिनव शुक्ला को बाहर किया जा सकता है। 

हालांकि अभिनव को अभी तक फैंस काफी दमदार प्रतियोगी मान रहे हैं। अभिनव बिना किसी झगड़े में पड़ कर सोचसमझ कर गेम खेल रहे हैं। जबकि जान शो के अंदर सबसे सुलझे हुए प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। जान निक्की के काफी करीब भी नजर आ रहे हैं

सलमान खान के शो में जल्द ही नैना सिंह, प्रतीक सहजपाल और शार्दुल पंडित एंट्री होने वाली है। वहीं मेकर्स ने घर के सीनियर्स गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर चौंकाने वाला फैसला किया है। खबरें है कि ये सीनियर्स अभी एक और हफ्ते घर के अंदर ही रहने वाले हैं

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस