लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: यूट्यूबर कैरीमिनाती भी होंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट? जानिए इसकी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2020 12:00 IST

Bigg Boss 14 खबर आ रही है कि कैरीमिनाती भी बिग बॉस 14 का हिस्सा हो सकते हैं और अभी वो क्वारंटाइन में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिग बॉस 14 का ऐलान हो चुका है और जल्द ही टीवी स्क्रीन पर ड्रामा शुरू होने वाला है।कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने हाल ही में  'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया। शो के निर्माताओं ने इस बार इसका नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।

अब हर के मन में सवाल है कि इस बार के शो में कौन-कौन लोग हिस्सा लेने वाले हैं। इसी बीच, कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं, लेकिन फाइनल लिस्ट अभी आना बाकी है। अब बताया जा रहा है कि यू-ट्यूब सेंसेशन कैरी मिनाती यानी अजय नागर भी इस बार का हिस्सा बन सकते हैं।

खबरों की मानें तो अभी अजय मुंबई में ही हैं और खुद को क्वारंटाइन कर लिया हैं। ऐसे में वो क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद शो के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं, शो की शूटिंग 1 अक्टूबर से मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने वाली है और 3 अक्टूबर से बिग बॉस का प्रसारण शुरू हो जाएगा। खबर ये भी है कि कैरी मिनाती के साथ और भी यू-ट्यूब स्टार इस बार कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिग बॉस 14 का प्रोमो

बिग बॉस-14 का नया प्रोमो जारी हो गया है। इसमें सलमान खान मास्क लगाए बिग बॉस को लेकर जानकारी देते दिख रहे हैं। जारी किए गए नया प्रोमो शेयर कर उन्होंने लिखा, '2020 की हर परेशानी को चकनाचूर करने आ गया है बिग बॉस.... Bigg Boss का 14वां सीजन 3 अक्टूबर से रात 9 बजे शुरू होने जा रहा है।' 

वहीं, सलमान खान शानदार तरीके से हर बार की तरह इस साल भी बिग बॉस का नया सीजन लॉन्च करेंगे। शो की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं।  हर किसी की निगाह इस बात पर है कि आखिर कौन से कंटेस्टेंट इस बार शो में चार चांद लगाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स को शो शुरू होने से पहले क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं, सभी कंटेस्टेंट का घर के अंदर जाने से पहले कोरोना टेस्ट होगा। साथ ही कंटेस्टेंट्स का रोजाना चेक अप होगा।

बिग बॉस 14 के लिए और जिन एक्टर्स का नाम सामने आ रहा है उसमें विवियन डीसेना, संगीता घोष, अलीशा पवार, जय सोनी, शगुन पांडे, विशाल रहेजा, डोनल बिष्ट, शालीन भनौट और शिरीन मिर्जा का नाम सामने आ रहा है।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?