लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: अर्शी खान और विकास गुप्ता के बीच हुई जमकर लड़ाई, अदाकारा ने कहा-नल्ला मास्टरमाइंड

By स्वाति सिंह | Updated: December 9, 2020 13:11 IST

'द खबरी' के अनुसार, अली गोनी, 'बिग बॉस 14' के बेघर हुए कुछ सदस्यों के साथ इस शुक्रवार या शनिवार को बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअर्शी खान ने विकाश गुप्ता को कहा कि वो बिग बॉस 14 के मेकर्स से प्लानिंग करके घर में आए हैं।इसके बाद विकास गुप्ता ने अर्शी को 'नागिन' कह दिया।

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में हाल ही में नए सदस्यों के एंट्री लेने के बाद शो काफी मजेदार हो गया है। आने वाले एपिसोड में घर के अंदर जमकर लड़ाई देखने हो मिलेगी। 

दरअसल, अर्शी खान ने किचिन में काम कर रहे विकास गुप्ता पर कमेंट करते हुए कहा कि वो बिग बॉस 14 के मेकर्स से प्लानिंग करके घर में आए हैं। इसके जवाब में  विकास गुप्ता ने अर्शी को 'नागिन' कह दिया। इसके बाद अर्शी खान का पारा चढ़ गया और उन्होंने विकास गुप्ता को 'बेशर्म' कह दिया। अर्शी खान ने कहा, 'विकास एक बार फिर से सिम्पैथी गेन करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसी वो अपने सीजन में गेन करते थे।'

अर्शी खान ने विकास गुप्ता को लताड़ते हुए कहा, 'तुम्हारी हरकतें सब जानते हैं। सिम्पैथी गेन मत करो, भाग यहां से।' अर्शी खान की ऐसी भाषा विकास के गले नहीं उतरी और उन्होंने जवाबी हमला करते हुए कहा, 'बेफालतू की बकवास कर रही हो। तुम पहले से ही बदनाम हो।' अर्शी खान ने विकास गुप्ता को कहा, 'दुश्मन बन गई आज से मैं तेरी। अगर बच सकता है तो बच ले नल्ला मास्टरमाइंड।' 

बता दें कि 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 14' को डेढ़ महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। पहले इसका फिनाले जनवरी 2021 के पहले हफ्ते में होने वाला था, लेकिन अब इसका फिनाले फरवरी 2021 में होगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल फिनाले के लिए जो तारीख तय की गई है वह 21 फरवरी है।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?