लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस' के लिए जायरा वसीम को तगड़ा पैसा दे रहे मेकर्स, फीस जानकर हैरान हो जाएगें आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2019 07:12 IST

अब खबरों की मानें तो जायरा को बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया जा रहा है।अब जायरा की शो के लिए फीस सामने आई है।

Open in App

दंगल फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। पांच साल बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है। जिसके पीछे धर्म को वजह बताई है। अब खबरों की मानें तो जायरा को बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया जा रहा है।अब जायरा की शो के लिए फीस सामने आई है। 

खबर के अनुसार बिग बॉस 13 के लिए जायरा को 1.5 करोड़ का ऑफर मिला है। आईडब्‍लूएमबुज डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के आगामी सीज़न के लिए जायरा  से संपर्क किया गया है । कहा तो ये भी जा रहा है वह शो के लिए हामी भर सकती है। 

बॉस मेकर्स ने जायरा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। सभी को पता है शो में हमेशा विवादों में रहे लोगों को ज्यादा लाया जाता है और जायरा इन दिनों विवादों में हीं। 

हालांकि इस बारे में न तो बिग बॉस औऱ ना ही कलर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा की है। बिग बॉस सीजन 13 इसी साल 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। जायरा वसीम  ने 30 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था।

जायरा ने लिखा 

वहीं मीडिया ने जब जायरा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सभी पोस्ट उन्होंने खुद लिखे हैं। सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके पोस्ट में बार-बार धर्म और अल्लाह की बात लिखी हुई है। मैनेजर की बात सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है जायरा ने किसी के इन्फ्लूयेंस में आकर ये बातें लिखी हो। 

दरअसर रिसेंटली जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। जायरा के पोस्ट से उनका दर्द साफ झलक रहा है। जायरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि फिल्मों की वजह से वो अपने धर्म से दूर होती जा रही है। पांच सालों से वो अपनी आत्मा से लड़ रही हैं।  

जायरा ने लिखा कि जैसे ही मैंने अपना कदम बॉलीवुड में रखा मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। मैं पब्लिक अटेंशन में आ गई। मैं लोगों के लिए रोल मॉडल बन गई। मगर मैंने अपने लिए कभी ऐसा नहीं सोचा था। अपनी सफलता और असफलता के बाद भी मैंने खुद को एक्प्लोर किया है।

जायरा ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में अपने धर्म और अपने अल्लाह को बार-बार याद किया है। जायरा ने कहा कि वो बार-बार अपने ईमान को ये बताने की कोशिश कर रही हैं। जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।

बता दें जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही जायरा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। 

टॅग्स :ज़ायरा वसीमबिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?