लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 Winner: क्या सच में बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीतने के काबिल नहीं थे सिद्धार्थ शुक्ला? फैंस जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2020 12:20 IST

लोगों का कहना है कि आसिम बिग बॉस 13 की ट्राफी के असली हकदार हैं। सिद्धार्थ को शो में जानबूझ के जितवाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 अपने लड़ाई झगड़े और दोस्ती,रोमांस के कारण काफी सुर्खियों में रहा। ये शो अब फाइनली खत्म हो गया है

बिग बॉस 13 अपने लड़ाई झगड़े और दोस्ती,रोमांस के कारण काफी सुर्खियों में रहा। ये शो अब फाइनली खत्म हो गया है। इस शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे हैं। सिद्धार्थ जहां शो के विजेता बनें तो वहीं आसिम रियाज रनरअप रहे। सिद्धार्थ के शो जीतते ही अचानक ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूटने लगा। लोगों ने शो को फिक्स बता दिया।

इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि आसिम बिग बॉस 13 की ट्राफी के असली हकदार हैं। सिद्धार्थ को शो में जानबूझ के जितवाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें दोनों कंटेस्टेंट को बराबर वोट मिलने की बात कही जा रही है।

आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की गिनती बिग बॉस के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में होती थी और इस पर मुहर भी लग गई जब दोनों के बीच अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। सिद्धार्थ के विनर बनते ही ट्विटर पर #FakeBiggBoss ट्रेंड करने लगा।  आसिम को यूजर्स बिग बॉस का असली विनर मानने लगे। ऐसे में अब सवाल है कि क्या आसिम लोगों की पहली पसंद थे।

आसिम के मजबूत प्रतियोगी थी।  लेकिन ये नहीं कहा जा सकता कि सिद्धार्थ जीत के हकदार नहीं हैं। क्योंकि शो के शुरूआत से लेकर अंत तक सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट की चर्चा हुई वह सिद्धार्थ शुक्ला ही थी। सिद्धार्थ की घर में हर एक रंग देखने को मिला। वह घर में लड़ते, रोमांस करते और दोस्ती करते नजर आए।

चाहे सिद्धार्थ शुक्ला की शहनाज गिल से दोस्ती हो या आरती सिंह से। देवो के साथ उनकी फ्लर्टिंग को भी फैंस ने काफी पसंद किया। सिद्धार्थ की बाद में रश्मि के साथ की कैमेस्ट्री फैंस को पंसद आई। ये सभी चीजें हैं जो बताती हैं कि सिद्धार्थ को फैंस कितना पसंद करते हैं और वह जीत के हकदार थे। वहीं सिद्धार्थ के सपोर्ट में #KingSid भी जमकर ट्रेंड हुआ है। भले सिद्धार्थ की जीत पर उन पर आरोप लग रहे हों लेकिन वह फैंस के बीच एक हीरो की तरह से उभर कर आए हैं। बीमारी में भी सिद्धार्थ ने सारे टास्क किए और हिम्मत नहीं हारी। यही कारण है कि वह बिग बॉस 13 के विजेता बने हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

टीवी तड़काShefali Jariwala Death: 'तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ मेरे..', शेफाली जरीवाला ने अपनी आखिरी X पोस्ट एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखा

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़काValentine’s Day 2024: शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार; गाया बेबी 'आई लव यू' सॉन्ग, फैन्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?