लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 Weekend Highlights: शेफाली को Kiss कर बैठा ये कंटेस्टेंट, सलमान ने घरवालों की जमकर लगाई क्लास

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 6, 2019 09:39 IST

शनिवार को टेलीकास्ट हुए ऐपिसोड में सलमान ने शेफाली बग्गा के उस फैसले को सही ठहराते हुए उनकी तारीफ की जब वह घर की क्वीन बनने के लिए अपना नाम लेती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान ने दर्शकों को बताया कि इस हफ्ते कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा।सलमान ने देवोलीना भट्टाचार्य और रश्मि देसाई की जमकर क्लास ली।

टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का शनिवार को पहला 'वीकेंड का वार' था। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने देवोलीना भट्टाचार्य और रश्मि देसाई को जमकर सुनाया। सलमान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पूरे हफ्ते 'बिग बॉस' में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' से लेकर शेफाली बग्गा के निजी कमेंट तक सभी चीजों ने घर में बवाल मचा रखा था।  

सिद्धार्थ ने किया शेफाली को kissवीकेंड का वार में जब सलमान ने बताया कि शेफाली सेफ हैं तो यह बात सुनकर सिद्धार्थ डे बहुत खुश हुए और एक्साइटेड होकर शेफाली को kiss कर लिया। इस मूवमेंट पर सलमान ने अपना रिएक्शन दिया। सलमान ने सिद्धार्थ डे का जमकर मजाक बनाया और कहा कि बस मौके मिला नहीं की kiss करके कैलोरी बर्न करने लगे।

सलमान ने की शेफाली की तारीफ

सलमान ने शेफाली बग्गा की काफी तारीफ की। तारीफ इसलिए की क्योंकि शेफाली ने घर की क्वीन बनने के लिए अपना नाम लिया था और शेफाली का यह फैसला सलमान को पसंद आया था। सलमान ने कहा अच्छा हुआ तुम बाकियों की तरह भेड़ चाल में नहीं चलीं। इसके साथ सलमान ने बताया कि शेफाली इस हफ्ते सेफ हैं।

इस हफ्ते कोई नहीं होगा बेघर

सलमान ने दर्शकों को बताया कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स बंद थीं इसलिए इस बार कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा। लेकिन यही बात सलमान ने अभी तक बिग बॉस के कंटेस्टेंटे से छिपाकर रखी है। वो इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले एक-एक सदस्य को सस्पेंस के साथ बता रहे हैं कि वो इस हफ्ते सेफ है।

देवोलीना दिखाएंगी अपना असली अवतार

'वीकेंड का वार' में एक कॉलर ने टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य से सवाल किया। सवाल- आप कब बहू के अवतार से बाहर आएंगी? हम लोग कब आपको बेब के अवतार में कब देखेंगे? इसके जवाब में देवोलीना ने कहा कि वो पूरी कोशिश कर रही हैं और वह जल्द ही अपना असली अवतार दिखाएंगी।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?