लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 13' में जेल की हवा खा चुका बॉलीवुड का ये एक्टर कर सकता है एंट्री, टीआरपी में होगा बड़ा उलटफेर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2019 14:53 IST

सलमान खान को शो 'बिग बॉस 13' जल्द छोटे पर्दे पर आने वाला है। इस बार शो में एक्टर राजपाल यादव नजर आ सकते हैं।

Open in App

बिग बॉस 13 की तैयारियां इन दिनों जोर शोर चल रही हैं। हर रोज शो से जुड़ी खबरें सामने आ जाती है। इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो को हर तरह से नए फ्लेवर के साथ पेश किए जाने की कोशिश भी जा रही है। शो के सेलेब्स प्रतियोगियों के नामों पर चर्चा भी अभी से शुरू हो गई है। कहा जा रहा कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव इस बार बिग  बॉस में नजर आ सकते हैं।

कॉमेडियन राजपाल यादव घर के सदस्य के तौर पर नजर आ सकते हैं । पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स राजपाल यादव को शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं। फिलहाल राजपाल को घर के सदस्य के लिए केवल ऑफऱ दिया गया है वह इसको स्वीकार करते हैं कि नहीं ये तो देखना होगा।

पिछले कुछ समय से राजपाल यादव बुरे वक्त से गुजर रहे हैं । कुछ समय उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था । राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था । चेक बाउंस मामले में वह जेल की हवा भी खा चुके हैं।

राजपाल यादव ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया है । एक्टर 'भूलभुलैया', 'ढोल', 'हंगामा', 'अपना सपना मनी' और 'चुपके चुपके' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है । अगर राजपाल शो का हिस्सा बनते हैं तो इस बार बिग बॉस की टीआरपी पर खास अच्छा असर पड़ेगा क्योंकि राजपाल के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और लोग घर में उनको हर रोज नया करते फैंस देखना चाहेंगे। अब देखना होगा वह शो का हिस्सा बनते हैं कि नहीं। 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?