लाइव न्यूज़ :

BB13:बिग बॉस के घर में होने जा रही है इस ग्लैमरस एक्ट्रेस की एंट्री, वीडियो शेयर करके किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 21, 2019 11:07 IST

बिग बॉस के घर में एक बार फिर से देवोलिना भट्टाचार्या एक बार फिर से घर से अंदर एंट्री करने वाली हैं। ऐसे में एक बार फिर में एक नई एंट्री घर के अंदर होने जा रही है।

Open in App

बिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है। घरवालों के बदलते रिश्तों का दौर यहां देखने को मिल रहा है। इस सबसे खुद घरवाले भी कभी कभी परेशान देखे जाते हैं। वहीं इन सबके बीच एक और बड़ा धमाका घर के अंदर होने वाला है।

कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में एक और एंट्री होने जा रही है। ये एंट्री किसी और की नहीं बल्कि एक ग्सैमरस एक्ट्रेस की होने वाली है। जो अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना करती हैँ। ये कोई और नहीं मल्लिका शेरावत हैं।

एक्ट्रेस काफी समय से बॉलीवुड से गायब हैं, लेकिन अब वह बिग बॉस के जरिए वापसी को तैयार हैं। दरअसल हाल ही में मल्लिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें इशारा किया कि वह बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली हैं।

मल्लिका इस वीडियो में कार में बैठकर बाय करती नजर आ रही है। साथ ही वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि बिग बॉस शूट के लिए निकल रही हूं...कुछ आइडियाज है

खास बात ये है कि मल्लिका ने बिग बॉस 13 को प्रसारित करने वाले कलर्स टीवी और वूट को भी अपना वीडियो टैग किया है।  ऐसे में अब फैंस के लिए देखना दिलचस्प होगा कि मल्लिका घर के अंदर जाती हैं कि अगर जाती हैं तो क्या धमाल मचाती हैं। वहीं, हाल ही में घर में आसीम रियाज  नए कैप्टन बने हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13मल्लिका शेरावत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जब मैं पैदा हुई थी, मेरे घर में मातम छा गया था', मल्लिक शेरावत पैरेंट्स द्वारा भेदभाव को किया याद

बॉलीवुड चुस्कीमल्लिका शेरावत का चौंकाने वाला दावा- बॉलीवुड हीरो आधी रात को दरवाजा पीटता था, खौफनाक घटना शेयर की

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीसुलह के बाद मल्लिका शेरावत संग दोबारा काम करना पसंद करेंगे इमरान हाशमी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीसालों बाद एक साथ दिखे इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत, लगाया एक-दूसरे को गले; हॉट जोड़ी को देख इंटरनेट का पारा हुआ हाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?