लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 13' में गदर मचाने आ रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, नाम जामकर फैंस हो जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 24, 2019 13:26 IST

बिग बॉस के आगाज पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। शो 29 सितंबर को फैंस से रूबरू होगा। इस दिन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से फैंस रूबरू होने को तैयार है।शो 29 सितंबर से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

छोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से फैंस रूबरू होने को तैयार है।शो 29 सितंबर से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने शो का लॉन्च किया है। इस बार शो में बहुत कुछ नया और अहम होने वाला है। इस बार शो में बॉलीवुड की एक खास एक्ट्रेस अपने जल्वे बिखेरती नजर आ सकती है।  दरअसल अमीषा पटेल ने सरप्रइजिंग एंट्री लॉन्च के मौके पर ली है। 

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बिग बॉस 13 में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। सलमान ने अमीषा को स्टेज पर इंट्रोड्यूस करवाया और उनकी खिंचाई करते हुए कहा कि वो उन्हें मीना कुमारी कहते हैं, क्योंकि वो हमेशा रोती रहती हैं।

सलमान इस दौरान काफी मस्ती के मूड में नजर आए। वहीं, अमीषा कहती नजर आईं कि वह सलमान की फिटनेस से इंस्पायर रहती हैं। कहा जा रहा है कि सलमान के शो में अमीषा घर के अंदर भी जा सकती हैं और घरवालों को आफत भी कर सकती हैं।

 बता दें कि कई साल पहले अमीषा के भाई अश्मित पटेल कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, अभी सस्पेंस रखा गया है कि अमीषा शो से किस रूप से जुड़ी हैं। कयास ये भी लगाया जा रहा है कि अमीषा को सलमान खान के साथ होस्ट करते नजर आ सकती हैं।

इतना ही नहीं हो सकता है वह लेडी बिग बॉस के आवाज नें भी फैंस से रूबरू हो सकती हैं।इस बार शो में कोई कॉमनर नहीं होगा, सिर्फ़ सेलेब्रिटीज़ ही रहेंगे। कुछ प्रतियोगियों की पुष्टि हो गयी है, जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्य, रश्मि देसाई, आरती सिंह और कोएना मित्रा शामिल हैं।  

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?