लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 Episode 8 Highlights: इस वजह से सिद्धार्थ ने रश्मि को किए कई आपत्तिजनक कमेंट, बहस से बिखर गया पूरा घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 09:07 IST

ऐसा शायद इसलिए भी हो रहा है कि रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला किसी समय में एक-दूसरे को डेट किया करते थे। लेकिन बिग बॉस 13 शो में रश्मि देसाई ने इस बात को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरश्मि देसाई को भी गुस्सा आ गया और वो अपना आपा खो बैठीं।आज देखना होगा कि कौन बिग बॉस 13 के घर पर पहली ‘क्वीन’ बनती हैं।

सलमान खान का सबसे विवादित शो बिग बॉस मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। 8 अक्टूबर के एपिसोड में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच खूब बहस हुई। ऐसा शायद इसलिए भी हो रहा है कि रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला किसी समय में एक-दूसरे को डेट किया करते थे। लेकिन बिग बॉस 13 शो में रश्मि देसाई ने इस बात को खारिज कर दिया।

बात करें अगर दोनों के बीच बहस की तो यह बहस राशन की वजह से हुई थी। सिद्धार्थ का कहना था कि तीनों टाइम रोटी-सब्जी-चावल और दाल बनेगी। लेकिन राशन के तेजी से खत्म होने के चलते देवोलीना और रश्मि इस पर सेहमत होती नजर नहीं आईं। इसी के चलते रश्मि पर सिद्धार्थ शुक्ला भड़कते भी दिखाई दिए। 

बहस के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई को कई आपत्तिजनक कमेंट पास किए जिसके बाद रश्मि देसाई को भी गुस्सा आ गया और वो अपना आपा खो बैठीं। हालांकि, लड़ाई होने के बावजूद उन्होंने काफी ठीक तरह से सिद्धार्थ शुक्ला को हैंडल किया। लेकिन इस लड़ाई के मुद्दे ने पूरे घर को बिखेर दिया और सभी लोग गुट बनाकर इस पर बात करने लगे। 

कल बिग बॉस 13 के घर में पहली ‘क्वीन’ बनने के लिए टास्क शुरू हुआ। जिसमें शेफाली बग्गा सबसे पहले बाहर हुईं। देवोलीना ने उनका मट्का पानी में डालकर उन्हें गेम से बाहर किया। इसके बाद दलजीत ने शहनाज का मट्का पानी में डालकर उन्हें बाहर किया। जिसे पारस छाबड़ा ने चुना था। आज देखना होगा कि कौन बिग बॉस 13 के घर पर पहली ‘क्वीन’ बनती हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बॉलीवुड गॉसिपसलमान खानबिग बॉसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!