लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss Winner: जानिए क्या कर रहे हैं बिग बॉस के अब तक के विनर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 15:28 IST

टेलीविज़न एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने शो जीतने के बाद 2019 में राजनीति में कदम रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी को रिजाइन कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रिंस नच बलिए 9 में नज़र आए थें , इसके अलावा वो अब रोडीज के गैंगलीडर भी बन चुके हैं।मॉडल गौहर खान ने बिग बॉस जीतने के बाद अपना बॉलीवु़ड डेब्यू किया था।

टेलीविज़न के सबसे कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस के फैंस इन दिनो  बिग बॉस 13 के विनर बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं। फैंस का इंतज़ार अब बस चंद दिनों में खत्म होने ही वाला है। बिग बॉस के घर में कई सारे उतार-चढ़ाव को फेस करने के बाद अब तक कई कंटेस्टेंट ट्रॉफी को अपने घर ले जा चुके है। चलिए जानते हैं कि बिग बॉस के विनर इन दिनों क्या कर रहे हैं।

1. राहुल रॉय, बिग बॉस 1

आशिकी फिल्म से फेम हासिल करने वाले राहुल रॉय ने बिग बॉस हाउस में रहकर बड़े बेहतरीन तरीके से ट्रॉफी हासिल की थी। फिलहाल वे अपनी फिल्मों में व्यस्त चल रहे हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म कैब्रे में देखा गया था। 2020 में वो फिल्म आगरा में नज़र आने वाले हैं।

2.आशुतोष कौशिक, बिग बॉस 2रोडीज के विनर रह चुके आशुतोष ने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी। इन्हें आखिरी बार फिल्म जिला गाज़ियाबाद में देखा गया था। जिसके बाद अब वे लाइमलाइट और एक्टिंग से दूर हो चुके हैं।

3.बिंदू दारा सिंह, बिग बॉस 3शो जीतने के बाद बिंदू ने अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दिया था।अभिनेता को आखिरी बार जट जेम्स बॉन्ड (2014) में देखा गया था। वह आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले में कथित रूप से शामिल होने के लिए भी सुर्खियों में थे। फिलहाल तो वे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

4.श्वेता तिवारी, बिग बॉस 4कई सारे हिंदी सीरियल का हिस्सा रह चुकी श्वेता तिवारी बिग बॉस की पहली फीमेल विनर थीं। श्वेता तिवारी कंट्रोवर्सी शो में भाग लेने से पहले कसौटी ज़िंदगी की में नजर आई थी। बिग बॉस सीजन 4 जीतने के बाद, उन्होंने अभिनव कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने कोहली पर हिंसक व्यवहार और उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

5.जूही परमार , बिग बॉस 5एक्ट्रेस जूही शो से निकलने के बाद कई सारे शो का हिस्सा रह चुकी हैं। 2019 में उन्हें आखिरी बार पौराणिक शो शनि में देखा गया था उसके बाद फिलहाल वो किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।6.उर्वशी ढ़ोलकिया, बिग बॉस 6-    टेलीविज़न एक्ट्रेस ने शो जीतने के बाद अपने एक्टिंग करियर को जारी रखते हुए कई सारे शो किए हैं। हाल ही में वे डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में नज़र आ चुकी हैं।            

7.गौहर खान, बिग बॉस 7मॉडल गौहर खान ने बिग बॉस जीतने के बाद अपना बॉलीवु़ड डेब्यू किया था। रियलिटी शो के बाद, वह इश्कजादे, बेगम जान और अन्य फिल्मों में देखी गईं। हाल ही में, उन्होनेंअपने कपड़ों के ब्रांड लेबल गौहॉउस को लॉन्च किया। फिलहाल वो वेब शो द ऑफिस में नज़र आई थी।

8.गौतम गुलाटी, बिग बॉस 8दीया और बाती फेम एक्टर गौतम गुलाटी बिग बॉस के विनर रह चुके हैं। गौतम फिलहाल अपने वेब प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं।

9.प्रिंस नरुला, बिग बॉस 9

स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे शो जीतने के बाद प्रिंस बिग बॉस के विनर बने थे। प्रिंस नच बलिए 9 में नज़र आए थें , इसके अलावा वो अब रोडीज के गैंगलीडर भी बन चुके हैं।

10.मनवीर गुज्जर, बिग बॉस 10मनवीर गुज्जर पहले ऐसे विनर हैं जो कॉमनर्स होने के बावजूद जीते हो। शो जीतने के बाद वे खतरों के खिलाड़ी में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुके हैं।

11.शिल्पा शिंदे, बिग बॉस 11टेलीविज़न एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने शो जीतने के बाद 2019 में राजनीति में कदम रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी को रिजाइन कर दिया था।

12.दीपिका कक्कड़, बिग बॉस 12

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बिग बॉस शो की विनर रहने के बाद इन दिनों टीवी शो कहां हम कहां तुम में नज़र आ रही हैं।

टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस सीजन 13दीपिका कक्कड़शिल्पा शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?