लाइव न्यूज़ :

ख़त्म हुआ इंतजार इस दिन शुरू हो रहा है बिग बॉस सीजन 12, शो के कांसेप्ट में होंगे बदलाव!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 24, 2018 20:55 IST

ऐसा भी चर्चा है कि शो में गे और लेस्बियन कपल को भी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा एडल्ट स्टार की खोज भी की जा रही है।

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई: टीवी के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री कर रहे हैं। अब जल्द ही उनका ये इंतजार ख़त्म होने वाला है। खबरों की मानें तो 12 वें सीजन की शुरुआत 16 सितम्बर से होगा। 'बिग बॉस' का ऑडीशन पहले ही हो चुका है। अब इसकी तैयारियां अपने आखिरी चरण में है।

बता दें कि बिग बॉस के पिछले दो सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ आम लोगों को भी मौका दिया गया था लेकिन इस बार शो के कॉन्सेप्ट को  बदल दिया गया है। सीजन में इस बार कंटेस्टेट जोड़ियों में दिखेंगे। ऐसा भी चर्चा है कि शो में गे और लेस्बियन कपल को भी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा एडल्ट स्टार की खोज भी की जा रही है। पोर्न स्टार शांति डायनामाइट के नाम की चर्चा जोरोशोरों से है। 

जल्द ही शो के कंटेस्टेंट के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।  ऐसी भी चर्चा है कि शो के लिए मिलिंद सोमन, प्रिया प्रकाश और दीपिका सिंह को अप्रोच किया गया है। वहीं माना जा रहा है कि शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे।

बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 की विनर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बनी थीं। शिल्पा शिंदे शुरू से ही अपने व्यवहार की वजह से घर के सदस्यों की चहेती बनी हुई थीं। वहीं रनर अप हिना खान थीं।  

हाल ही में शिल्पा शिंदे सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंचीं थीं । उनके साथ 'ये है मोहब्बतें' के रमन यानी करण पटेल भी थे । दोनों ने सलमान के साथ गेम खेला था । शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था ।

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार