लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी की इस हॉट एक्ट्रेस ने इमोशनल मैसेज के जरिए फैंस से की ये अपील   

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 16, 2018 12:55 IST

आम्रपाली भोजपुरी इंडस्‍ट्री में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। चार साल पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मईः भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और उन्हें यूट्यूब क्वीन भी कहा जाता है। अब  उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस से इमोशनल अपील की है, जिसे भोजपुरी फिल्मों के प्रचारक उदय भगत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। दरअसल, आम्रपाली ने अपने भाई विशाल दुबे की अपकमिंग फिल्म 'नचनियां' के प्रमोशन के लिए वीडियो शूट किया। 

उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा, 'आज मैंने आप लोगों को एक बहुत ही इंपॉर्टेंट न्यूज देने के लिए यह वीडियो बनाया है। 18 मई को मेरे भाई विशाल दुबे की फिल्म 'नचनियां' रिलीज हो रही है। जी हां 18 मई को रिलीज हो रही है आप सबके नजदिकी सिनेमाघरों में। यह एक बहुत अच्छी कहानी है और मैंने इसमें बहुत ही उम्दा परफॉर्मेंस किया है। इस फिल्म के हीरो अविनाश जी और ऋचा ने भी बहुत अच्छा परफॉर्म किया है... पूरे कास्ट ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है और एक बहुत अच्छी कहानी पर फिल्म बनी हुई है। यह फुल एंटरटेंमेंट है और फैमिली ड्रामा है।'

आगे उन्होंने कहा, 'मेरी आप सब लोगों से रिक्वेस्ट है कि प्लीज 18 तारीख को अपनी नजदिकी सिनेमाघरों में जाएं और मेरे भाई की फिल्म को उतनी ही प्यार और उतना ही आशीर्वाद दें.. जितना आप मेरी फिल्म को देते हैं, क्योंकि यह मेरी ही फिल्म है। तो प्लीज आपलोग जाइए देखने, यह बहुत ही उम्दा फिल्म बनी है, आई एम स्योर आपलोगों को बहुत पसंद आएगी।' 

आपको बता दें, आम्रपाली भोजपुरी इंडस्‍ट्री में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। चार साल पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था। वहीं,  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे एक फिल्‍म के लिए 7-9 लाख रुपये लेती हैं। आम्रपाली दुबे ने फिल्‍म निरहुआ हिंदुस्‍तानी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्‍म से उन्‍हें जबरदस्‍त पहचान मिली थी। इसके बाद फिर उन्‍होंने खभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार