लाइव न्यूज़ :

Bharat Promo:जबरदस्त डायलॉग से सजा भारत का नया प्रोमो आउट, 'बूढ़े शेर' सलमान खान ने किया 4 गुंडों को पस्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2019 08:39 IST

फिल्म भारत का नया डायलॉग प्रोमो आउट हुआ है। जिसमें 70 साल के बूढ़े सलमान गुंडो को धूल चटा रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया डायलॉग बहुत दमदार है और सलमान के फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगानों के बाद अब भारत का नया प्रोमो रिलीज किया गया है20 सेकेंड के प्रोमों में बुढ़े सलमान खान ही नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म भारत का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक फिल्म के ट्रेलर और कई गाने फैंस के सामने पेश हो चुके हैं। जिनसे साफ है कि फिल्म की कहानी जवानी से बुढापे तक की है। अब फिल्म का नया जबरदस्त प्रोमो रिलीज किया गया है।

कैसा है प्रोमो

 इस प्रोमो में सलमान का दबंगई वाला रूप नजर आ रहा है। जिसमें वह गुंडों से भिड़ते दिख रहे हैं। इस प्रोमो में सिर्फ सलमान ही है। हाल ही रिलीज हुए 20 सेकंड लंबे भारत के इस डायलॉग प्रोमो में सलमान अपने बुजूर्ग अवतार में ही हैं, लेकिन इस उम्र में भी वे बाइक पर सवार 4 गुंडों को आसानी से पस्त करते नजर आ रहे हैं।

 डायलॉग प्रोमो में ये गुंडे सलमान पर हमला करते हैं, तभी सलमान दमदार डायलॉग मारते हैं, 'ये शेर बूढ़ा जरूर हो गया है, लेकिन शिकार करना नहीं भूला।' इसके बाद वे एक-एक कर सभी गुंडों को धूल चटा देते हैं।ये प्रोमों सामने आते ही फैंस से बीच छा गया है।

फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और नोरा फतेही भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्टर किया है। भारत ईद के मौके पर 5 जून 2019 को रिलीज होगी।

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार