लाइव न्यूज़ :

Bharat Ane Nenu box office collection:महेश बाबू की फिल्म ने  बाहुबली को भी पछाड़ा, 125 करोड़ का आंकड़ा पार

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2018 17:28 IST

भारत अने नेनू ने ऑस्ट्रेलिया में पद्मावत के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म भारत अने नेनू की सफलता जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दक्षिण भारत के तीन राज्यों आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में तो फिल्म शानदार कलेक्शन कर ही रही है, ओवरसीज में भी फिल्म के कलेक्शन चौंकाने वाले हैं।

महेश बाबू की फिल्म 'भारत एएन नेनु' ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। यह फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'भारत एएन नेनु' विश्वभर में बॉक्स ऑफिस पर सफलता ले रही है।फिल्म ने 48 घंटों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली और अब महज चार दिनों में फिल्म ने 125 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की कोशिश को सलाम, लेकिन आसान नहीं है 'संजू' बनना

रिलीज के दूसरे दिन ही भारत अने नेनू ने ऑस्ट्रेलिया में पद्मावत के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पद्मावत तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई थी, जबकि भारत अने नेनू केवल तेलुगु में ही रिलीज हुई है। ऐसे में देखें तो भारत अने नेनू रणवीर सिंह और दीपिका स्टारर पद्मावत पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है।

राजनीति से प्रेरित इस फिल्म में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अमेरिका में भी 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी को पछाड़कर सबसे तेजी से 25 लाख रुपए कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

टॅग्स :बॉक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल