लाइव न्यूज़ :

'चलो बुलावा आया है' गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन

By विनीत कुमार | Updated: January 22, 2021 15:49 IST

नरेंद्र चंचल कीर्तन और जगरातों की दुनिया में कई वर्षों तक काफी सक्रिय रहे थे। उनकी हिट भजनों की लिस्ट में 'चलो बुलावा आया है' और 'ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा' जैसे गाने शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र चंचल की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी और कई दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे नरेंद्र चंचल ने अपनी बायोग्राफी 'मिडनाइट सिंगर' में लिखा है अपनी जिंदगी के सफर के बारे में

जाने-माने भजन गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने आखिरी सांस नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ली जहां उन्हें तबीयत खराब होने के बाद भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार वे करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार दोपहर 12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 

नरेंद्र चंचल के निधन की खबर आते ही बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत मशहूर गायक दलेर मेहंदी ने भी ट्वीट कर नरेंद्र चंचल के निधन पर शोक जताया है। हरभजन ने लिखा, 'ये जानकर दुख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे प्यारे नरंद्र चंचल जी अब नहीं रहे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना।' 

अमृतसर में 1940 में जन्म, कई मशहूर भजन गाए

नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में हुआ था। वे पिछले कई दशकों से कीर्तन और जगरातों की पहचान बने रहे। भजन के साथ-साथ उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए। 1973 में राजकपूर की फिल्म बॉबी में बेशक 'मंदिर मस्जिद तोड़ो' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

फिल्म 'अवतार' में गाए माता के भजन 'चलो बुलावा आया है' से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली और वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। नरेंद्र चंचल ने इसके अलावा बेनाम, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में भी गाने गाए।

नरेंद्र चंचल ने 'मिडनाइट सिंगर' नाम से अपनी बायोग्राफी भी लिखी है जिसमें उन्होंने अपने जीवन के सफर को साझा किया है। नरेंद्र चंचल हर साल 29 दिसंबर को वैष्णो देवी जाते थे और साल के आखिरी दिन वहां परफॉर्म भी करते रहे थे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल