लाइव न्यूज़ :

एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है 'भैयाजी सुपरहिट' का टीज़र, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 21, 2018 15:52 IST

Bhaiaji Superhit Movie Teaser out: फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' का इंतजार फैन्स काफी समय से कर रहे थे। इस फिल्म के जरिये प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने वाली हैं।

Open in App

मुंबई, 21 सितम्बर: सनी देओल, प्रीति जिंटा और अरशद वारसी की मच अवेटेड फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' का टीज़र रिलीज हो चुका है। नीरज पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' इस साल 19 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म के टीज़र की शुरुआत बनारस से होती है जहां सिर्फ डॉन 'भैयाजी' यानी सनी देओल का ही राज चलता है।

वहीं टीज़र में भैयाजी की पत्नी के रोल में प्रीति जिंटा नजर आ रही हैं जो गुस्सैल हैं और सिर्फ बंदूक से बात करती हैं। भैयाजी डरते हैं तो सिर्फ अपनी पत्नी प्रीति जिंटा (सपना दुबे) से। फिल्म के इस टीज़र में एक्शन के साथ कॉमेडी भी है। जिसे देखकर आपको काफी हंसी आएगी। टीज़र को देखकर ऐसा लग रहा है कि अरशद वारसी और श्रेयस तलपडे भैयाजी को अपनी फिल्म में हीरो बनाने के जुगाड़ में लगे हैं।

बता दें कि फिल्म भैयाजी सुपरहिट का इंतजार फैन्स काफी समय से कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिये प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने वाली हैं। वैसे इन दोनों ही एक्ट्रेसेस के साथ सनी देओल ने कई फिल्मों में काम किया है। 

अभी हाल ही में अभिनेता सनी देओल फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक वैद्य का किरदार निभाया था। वहीं इस फिल्म में धर्मेंद्र और बॉबी देओल भी थे। अगर कमाई के बारे में बात करे तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।            

टॅग्स :सनी देओलप्रीति जिंटाअरशद वारसीबॉलीवुड गॉसिपमूवी टीज़र रिलीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?