लाइव न्यूज़ :

भैयाजी सुपरहिट मूवी रिव्यू: बोरिंग कहानी के साथ पुराने तरीके को पेश करती है प्रीति- सनी की 'भैयाजी सुपरहिट'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 23, 2018 13:48 IST

Bhaiaji Superhit Movie Review: 'मोहल्ला अस्सी' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की हाल ही में गहरी छाप छोड़ने के बाद सनी फिल्म भैयाजी सुपरहिट के जरिए अब फैंस के बीच आए हैं।

Open in App

फिल्म का नाम: भैयाजी सुपरहिटडायरेक्टर: नीरज पाठकस्टार कास्ट: सनी देओल, प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, संजय मिश्रा, अमीषा पटेल, जयदीप अहलावतरेटिंग: 1.5 स्टार

एक लंबे समय के बाद सनी देओल और प्रीति जिंदी की जोड़ी पर्दे पर एक बार फिर से फैंस के सामने पेश हुए हैं।  'मोहल्ला अस्सी' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की हाल ही में गहरी छाप छोड़ने के बाद सनी  फिल्म भैयाजी सुपरहिट के जरिए अब फैंस के बीच आए हैं। नीरज पाठक के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कैसी है हम आपको रिव्यू के जरिए बताते हैं-

कहानी

फिल्म की कहानी वाराणसी के रहने वाले दबंग भैयाजी (सनी देओल) से शुरू होती है। भैया जी अपनी पत्नी सपना दुबे ( प्रीति जिंटा ) से बहुत प्यार करते हैं। दोनों के जीवन में सब ठीक होता है लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि जिस कारण से सपना घर छोड़कर चली जाती हैं और भैयाजी  परेशान हो जाते हैं। पत्नी को वापस लाने के लिए वह हर एक कोशिश करते हैं। फिर  फिल्म में एंट्री होती है फिल्म डायरेक्टर गोल्डी कपूर (अरशद वारसी) फिल्म राइटर तरुण पोर्नो घोष (श्रेयस तलपडे) डॉक्टर ज्ञान प्रकाश बुद्धिसागर (संजय मिश्रा) बिल्डर गुप्ता (पंकज त्रिपाठी) और अभिनेत्री मल्लिका (अमीषा पटेल) की। ऐसे में भैया जी अपनी पत्नी के ऊपर फिल्म बनाकर उसको वापस लाने की कोशिश करते हैं। जबकि दूसरी तरफ भैयाजी का दुश्मन हेलीकॉप्टर मिश्रा (जयदीप अहलावत) है, जो उनको  बिल्कुल नहीं पसंद है और यह दुश्मनी काफी सालों से चली आ रही है। ऐसे में देखना होगा कि क्या भैया जी सपना भाभी को घर  वापस ला पाते हैं या फिर नहीं। फिल्म फुल ड्रामें से भरी है।

कमजोर रूप

फिल्म का सबसे कमजोर रूप उसकी कहानी है। बहुत सारे शानदार सितारे होने के कारण कहानी की कमजोर कड़ी कहीं न कहीं देखने को मिल ही जाएगी। कई जगह फिल्म बहुत ही बोझिल सी भी लग सकती है। ऐसा लगेगा कि भैया जी चाहे तो एक मिनट में सपना को वापस ला सकते हैं। इटरव्य के बाद बाद फिल्म के कई सीन जबरदस्ती कॉमेडी के डाले गए हैं। फिल्म का डायरेक्शन काफी कमजोर है और स्क्रीनप्ले के साथ साथ सिनेमैटोग्राफी भी ढीली है।

आखिर क्यों देखें फिल्म?

सनी देओल के ताबड़तोड़ एक्शन, अरशद वारसी और श्रेयस तलपडे की कॉमेडी और संजय मिश्रा के कुछ पंच आपका मनोरंजन कर सकते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि जब भी आप कहानी से बोर होंगे तो अरशद और संजय मिश्रा की कॉमेडी के पंच आपको मनोरंजित करेंगे। आप सनी के दीवाने हैं तो फिल्म फैंस को भा सकती है।

कैसा है अभिनय

फिल्म में अगर अभिनय  की बात की जाए तो सनी ने हर बार ती तरह इस बार भी अपने रोल के साथ पूरा इंसाफ किया है। उन्होंने शानदार एक्शन के साथ अभिनय को पेश किया है। प्रीति जिंटा कई जगह अभिनय कुछ कमजोर सी नजर आई हैं। वहीं अरशद और श्रेयस ने शानदार अभिनय किया है।

 

टॅग्स :भैयाजी सुपरहिट फिल्मसनी देओलप्रीति जिंटाफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?