लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कोरोना वायरस से लड़ने की हिम्मत देता है ये इंडिया...हमारा इंडिया गाना, सुनकर आप भी करेंगे गर्व

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 18:46 IST

इस गाने में कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेस चेहरे पर मुस्कान लिए लोगों का हौसला बढ़ाते नजर आए। गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबियॉन्ड म्यूजिक कंपनी ने कोरोना से लड़ने के लिए एक नए गाने को रिलीज किया है। देशभक्ति के साथ-साथ गाने में सुनहरे भविष्य की कल्पना की गई है। यह गाना लोगों को इस मुश्किल घड़ी से निकलने की हिम्मत देता है।

पूरी दुनिया मौजूदा समय में कोरोना वायरस से लड़ रही है। भारत में भी यह महामारी ने तेजी के साथ अपने पैर पसार रही है। 3 मई तक लागू लॉकडाउन की स्थिति में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी तक इन दिनों घर में ही समय बिता रहे हैं। बियॉन्ड म्यूजिक कंपनी ने कोरोना से लड़ने के लिए एक नए गाने को रिलीज किया है। इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। 

देशभक्ति के साथ-साथ गाने में सुनहरे भविष्य की कल्पना की गई है। यह गाना लोगों को इस मुश्किल घड़ी से निकलने की हिम्मत देता है।  गाने के बोल कुछ इस तरह लिखे गए हैं, फिर से रोशनी जगमाएगी, गलियां शोरों भर जाएंगी। ना रोकेगा फिर से कोई, भरी हुई सड़कें लौट आएंगी। एक होके हम चले, साथ होके हम रहें। फिर रौशन होगा अपना आशियां...ये है इंडिया हमारा इंडिया।

इस गाने में कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेस चेहरे पर मुस्कान लिए लोगों का हौसला बढ़ाते नजर आए। गुरदीप पुंज, देबीना बनर्जी, विशाल सिंह, राकेश बापत, सोनाली रावत, लिजा मलिक, गुलफाम खान, शुभांगी, समीर शेख, रुखसार ने मिलकर इस गाने को खूबसूरत बनाने का काम किया है। 

देश में कोरोना वायरस की हालत

देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,050 लोग संक्रमित हैं और बुधवार से अब तक 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,074 तक पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 23,651 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। देश में कुल संक्रमित लोगों में से 111 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच