लाइव न्यूज़ :

आमिर खान के 'भारत में असुरक्षित महसूस' वाले बयान पर खुलकर बोले अदनान सामी, कहा- इस देश में मुस्लिम होने के...

By अमित कुमार | Updated: February 29, 2020 10:45 IST

इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'आइडियाज कॉन्क्लेव' में सीएए को लेकर अदनान से जब पूछा गया कि वो भारत में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं तो इस पर उनका जवाब हां था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने साल 2015 के दौरान कहा था कि वह देश में होने वाली कई घटनाओं से चिंतित हैं। साल 2015 में आमिर खान के भारत में 'असुरक्षित महसूस करने वाले' बयान पर भी सामी ने अपनी बात रखी

लंदन में जन्मे पाकिस्तानी मूल के सिंगर और म्यूजिशन अदनान सामी अब भारत को अपना घर मानते हैं। इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'आइडियाज कॉन्क्लेव' में सीएए को लेकर अदनान से जब पूछा गया कि वो भारत में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं तो इस पर उनका जवाब हां था। सीएए को लेकर सामी ने कहा, 'नागरिकरता संसोधन कानून ऐसे लोगों के लिए है जो हमारे देश की नागरिकता हासिल करना चाहते हैं। जो पहले से भारत के नागरिक हैं, उनके लिए नहीं है और एक मुस्लिम होने के नाते में भारत में सुरक्षित महसूस करता हूं।'

इसके अलावा साल 2015 में आमिर खान के भारत में 'असुरक्षित महसूस करने वाले' बयान पर भी सामी ने अपनी बात रखी। सामी ने कहा, 'भारत में असुरक्षित महसूस करने वाले हर शख्स के लिए यही उत्तर है कि मैं एक मुस्लमान होने के नाते अपने देश यानी भारत में सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता हूं।' वहीं दिल्ली हिंसा को उन्होंने देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और साथ ही सबसे मिलजुल कर रहने की अपील भी की। 

साल 2015 में आमिर खान ने दिया था ये बयान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने साल 2015 के दौरान कहा था कि वह देश में होने वाली कई घटनाओं से चिंतित हैं। वह घर पर जब अपनी वाइफ किरण से बात करते हैं तो वह कहती हैं कि क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए? आमिर ने बताया कि किरण को ये डर है कि आने वाले समय में हमारे आस-पास का माहौल कैसा होगा? क्या हमारे बच्चे सुरक्षित रह पाएंगे? किरण के डर को देखते हुए मैं खुद को कमजोर महसूस करता हूं।

अदनान सामी को पद्मश्री देने से नाराज थीं स्वरा भास्कर 

अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिये जाने की घोषणा को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सरकार पर निशाना साधा था। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर तीखा विरोध जताते हुए भास्कर ने एक रैली में कहा था, "इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया पहले से वजूद में है। आपने (सरकार) इसी प्रक्रिया के तहत सामी को भारतीय नागरिकता दे दी और अब उन्हें पद्मश्री के लिये भी चुन लिया।" 

टॅग्स :अदनान सामीआमिर खानकैब प्रोटेस्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम