लाइव न्यूज़ :

VIDEO: CID में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर ने रोते हुए लोगों से मांगी मदद, कहा- मैं जीना चाहता हूं, 300-400 रुपए ही भेज दीजिए

By अमित कुमार | Updated: June 2, 2020 19:20 IST

लॉकडाउन ने बहुत लोगों की आर्थिक स्थिति को खराब कर दिया है। बेगुसराय, सीआईडी में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेगुसराय, सीआईडी में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में वह अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए लोगों से मदद की मांग करते हैं। इस दौरान वह रोते हुए भी दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर भी शेयर किया है।

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने बहुतों की जिंदगी पर असर डाला है। प्रवासी मजदूरों से लेकर टीवी एंव फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने वाले कलाकार, दिहाड़ी मजदूर, दुकानदार और न जाने कितने लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार छोटे-मोटे आर्टिस्ट की मदद कर रहे हैं। इसके बावजूद एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो इस लॉकडाउन में दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। 

इस लॉकडाउन ने तो कई कलाकारों को जिंदगी खत्म करने पर भी मजबूर कर दिया है। कुछ दिन पहले मुम्बई में टीवी सीरियलो में काम करने वाली प्रेक्षा मेहता ने इन्दौर में अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। वह लॉक डाउन के बाद से डिप्रेशन में थी। लेकिन इन्हीं कलाकारों में कुछ ऐसे भी हैं जो जीना चाहते हैं। वह जीने के लिए अब लोगों से मदद मांग रहे हैं। 

बेगुसराय, सीआईडी में काम कर चुके एक्टर राजेश करीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए लोगों से मदद की मांग करते हैं। इस दौरान वह रोते हुए भी दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने अपने इस पोस्ट के साथ अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर भी शेयर किया है।  राजेश करीर के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।  

वीडियो शेयर करते हुए वह कहते हैं, "दोस्तों, मैं राजेश करीर आर्टिस्ट हूं, बहुत सारे लोग पहचानते होंगे मुझे। बात ये है कि अगर शर्म करूंगा तो जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है। ऐसा मुझे लग रहा है। बस इतनी गुजारिश करना चाहता हूं कि मुझे मदद की सख्त जरूरत है। हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे। मुंबई में फैमिली के साथ रहता हूं 15-16 साल से। वैसे भी काफी टाइम से खाली था मैं। अब तो दो तीन महीना हो गया हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही है। 

उन्होंने आगे कहा, 'आप लोगों से मेरी रिक्वेस्ट है कि भले 300, 400 या 500 रुपए डाल देंगे तो, क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी, मुझे काम मिले न मिले कुछ पता नहीं है। लाइफ ऐसी होगी गई हे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं जीना चाहता हूं बस, हां मैं जीना चाहता हूं। इतनी मेरी हाथ जोड़ के रिक्वेस्ट है आपसे। जितना भी करें, ताकि मैं पंजाब वापस जाना चाहता हूं, जहां पर छोटा-मोटा काम जरूर करूंगा। वो वक्त तय करेगा। प्लीज हेल्प मी।"

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!