लाइव न्यूज़ :

गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान का मामला: SIT के सामने पेश होने चंडीगढ़ पहुंचे अक्षय कुमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2018 11:12 IST

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में पेशी के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं अभिनेता अक्षय कुमार।

Open in App

पंजाब में 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ पर पुलिस गोलीबारी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। 3 साल पहले पंजाब के फरीदकोट के बरगाड़ी गांव में सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के सामने पेश होने के लिए बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को सुबह चंडीगढ़ पहुंचे। 

पंजाब पुलिस एसआईटी ने इससे पूर्व अक्षय को 21 नवम्बर को अमृतसर सर्किट हाउस में बुलाया था। एसआईटी के सदस्य और पुलिस महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया,हमने उन्हें (अक्षय कुमार) यहां (चंडीगढ़) में पेश होने की छूट दी है।

बेअदबी की घटनाओं पर न्यायमूर्ति रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय का नाम आया था।अक्षय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच किसी तरह की कोई बैठक कराने से पहले ही इनकार कर चुके है।

अभिनेता ने इस बात से भी इनकार किया है कि वह डेरा प्रमुख से कभी मिले थे।गुरमीत इस समय बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।एसआईटी ने अक्षय के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भी बुलाया था।

एसआईटी प्रकाश सिंह बादल और उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ में पहले ही पूछताछ कर चुकी है। सुखबीर ने सोमवार को एसआईटी सदस्यों को बताया था कि वह पंजाब के बाहर कभी भी अक्षय से नहीं मिले हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?