लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' एक्टर मधु प्रकाश दहेज मांगने के आरोप में हुए गिरफ्तार, वाइफ ने दो दिन पहले की थी आत्महत्या

By मेघना वर्मा | Updated: August 8, 2019 10:36 IST

मधु और भारती ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों साथ में हैदराबाद की पंचवटी कॉलोनी में रहा करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर मधु प्रकाश राजमौली की फिल्म बाहुबली में नजर आए थे।6 अगस्त को उनकी वाइफ भारती का शव उनके ही घर पर पंखे से लटका हुआ मिला था।

टीवी एक्टर मधु प्रकाश की वाइफ भारती ने दो दिन पहले 6 अगस्त को खुदखुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस लगातार छान-बीन कर रही थी। अब खबर है कि मधु को दहेज के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मधु की वाइफ भारती के मां-बाप की शिकायत पर एक्टर को हिरासत में लिया गया है। भारती के मां-बाप ने उसकी खुदखुशी करने का आरोप मधु पर लगाया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोरट्स की मानें तो भारती के घरवालों ने पुलिस स्टेशन में मधु के खिलाफ, भारती के शोषण और दहेज मांगने को लेकर शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने इसके खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है और मधु को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें भारती एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। बीते मंगलवार यानी 6 अगस्त को भारती का शव उन्हीं के घर में पाया गया। 

रिपोर्ट के अनुसार मधु और भारती ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों साथ में हैदराबाद की पंचवटी कॉलोनी में रहा करते थे। खबरों की मानें तो मधु और भारती के बीच अक्सर मधु के देर से घर आने को लेकर झगड़ा होता था। वहीं भारती को मधु पर शक था कि उनका अफेयर किसी को-स्टार के साथ चल रहा है। 

मंगलवार सुबह मधु ने भारती से कहा कि वो जिम जा रहे हैं उसके बाद वहीं से शूट के लिए निखल जाएंगे। इसके बाद भारती ने उन्हें फोन करके कहा कि वो तुरंत घर लौट आएं वरना वो आत्महत्या कर लेंगी। एक्टर ने इस चेतावनी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद करीब शाम साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंचे तो भारती को अपने घर के पंखे से लटकते पाया। 

पुलिस अभी केस की जांच में लगी है। मधु के स्टेटमेंट को भी उन्होंने दर्ज किया है। वहीं भारती की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ओसामिना जनरल हॉस्पिटल भेज दिया है। मधु ने कई टीवी सीरीयल्स के साथ एसएस राजमौली और प्रभास की बाहुबली फिल्म भी की है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!