लाइव न्यूज़ :

BAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2026 13:10 IST

BAFTA 2026: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक थीं।

Open in App
ठळक मुद्देBAFTA 2026: पुरस्कार देने के लिए मंच पर आते ही अपना भाषण हिंदी में शुरू किया।BAFTA 2026: ऑनलाइन सामने आने के बाद कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री की सराहना की। BAFTA 2026: अभी सबटाइटल देखने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्लीः ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार समारोह में प्रस्तोता के रूप में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में कर दर्शकों को चौंका दिया। रविवार को लंदन के ‘रॉयल फेस्टिवल हॉल’ में आयोजित समारोह के वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री की सराहना की। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक थीं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार देने के लिए मंच पर आते ही उन्होंने अपना भाषण हिंदी में शुरू किया।

बाद में दर्शकों को समझाया कि वह क्या कह रही थीं। BAFTA मंच पर आलिया के हिंदी में बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'लव एंड वॉर' की अभिनेत्री ने कहा, "नमस्कार! अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है। अभी सबटाइटल देखने की जरूरत नहीं है।

मैं हिंदी में सिर्फ इतना कह रही थी कि अगला पुरस्कार एक गैर-अंग्रेजी फिल्म के लिए है। क्योंकि भले ही फिल्म अनगिनत आवाजों में बोलती है, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा का सम्मान करते हैं। और वह भाषा हम सभी धाराप्रवाह बोलते हैं।" नीचे वीडियो देखें...

फरहान अख्तर द्वारा निर्मित मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता

फरहान अख्तार के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक अलग अंदाज वाली मणिपुरी पृष्ठभूमि की हास्य-ड्रामा फिल्म ‘बूंग’ ने रविवार को लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता।

इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार हाथ आजमा रही लक्ष्मीप्रिया देवी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए मणिपुर में शांति के लिए भावुक अपील की। उन्हें यह पुरस्कार ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के मुख्य किरदार पैडिंगटन बियर से मिला। मंच पर उनके साथ निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और सहायक निर्देशक राहुल शारदा मौजूद थे।

टॅग्स :आलिया भट्टहिंदी साहित्यLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार