लाइव न्यूज़ :

रैपर बादशाह अब अपने गानों में महिलाओं को 'सामान' की तरह नहीं पेश करेंगे, कहा- ये पर्सनल सेंसरशिप है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 19, 2018 21:00 IST

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर चल रही चर्चा के बीच बादशाह ने इसे बेकार बताते हुए कहा कि प्रतिभा हमेशा किसी भी स्थिति में सामने आती है। 

Open in App

श्रीनगर, 19 अगस्त (भाषा) लोकप्रिय रैपर बादशाह ने आज कहा कि वह अपने गानों में कभी भी महिलाओं को एक वस्तु की तरह नहीं परोसेंगे और उनका मानना है कि सेंसरशिप व्यक्तिपरक है।

32 वर्षीय रैपर ने कहा कि वह अक्सर अपने गानों में थोड़ी छूट लेते है लेकिन उन्होंने कभी भी किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया।

बादशाह ने मशहूर रेडियो चैनल मिर्ची 98.3 एफएम का यहां शुभारंभ करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘सेंसरशिप व्यक्तिपरक है क्योंकि कुछ लोग कुछ चीज पसंद करते होंगे जबकि अन्य नहीं या कुछ यह मानते हैं कि कुछ गलत है लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता होऊंगा। मैं ऐसे परिवार से हूं जहां मेरी मां है, बहन है, पत्नी है और एक बेटी है। मैं कभी भी ऐसे इंसान को वस्तु की तरह नहीं पेश करुंगा जो मुझे पालता है, मेरी रक्षा करता है या मुझे प्यार करता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी भी जानबूझकर किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया। हां, मैंने संगीत में कुछ छूट ली और कुछ हंसी-मजाक किया जो मेरे दोस्त भी करते हैं। मुझे लगता है कि मैं एक तरह से पारिवारिक रैपर हूं।’’ 

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर चल रही चर्चा के बीच बादशाह ने इसे बेकार बताते हुए कहा कि प्रतिभा हमेशा किसी भी स्थिति में सामने आती है। 

कश्मीर के बारे में बादशाह ने कहा कि हालांकि कोई भी जगह 100 फीसदी सुरक्षित नहीं है लेकिन घाटी को अच्छे जनसंपर्क की जरुरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर को अच्छे जनसंपर्क की जरुरत है। कश्मीर खूबसूरत है, लोग अच्छे हैं और माहौल भी अच्छा है। लोग कहते हैं कि यहां हिंसा है लेकिन कृपया उत्तर प्रदेश और बिहार जाओ वहां भी हिंसा है।’’ 

टॅग्स :बादशाह (रैपर)बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?