लाइव न्यूज़ :

अब नए वर्जन में आने वाला है 'बसपन का प्यार', बादशाह के साथ इस दिन रिलीज हो रहा सहदेव दिरदो का गाना

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2021 10:16 IST

रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ कोलैबरेट किया है। और अब इसी कोलैबरेशन का न्यू सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होने वाला है। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सहदेव के साथ टीजर पोस्ट करके रिलीज़ डेट की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ कोलैबरेट किया है इसी कोलैबरेशन का न्यू सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होने वाला हैयह गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा

सोशल मीडिया का वायरल गाना ‘बसपन का प्यार’ वाले सहदेव दिरदो इस गाने के बाद रातों-रात सभी के चहेते बन गए। इंस्टाग्राम रील से लेकर फेसबुक स्टोरी तक हर जगह सहदेव के वर्जन में ‘बसपन का प्यार’ चल रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल भी सहदेव के मुरीद हो गए थे और उससे मिलने पहुंच गए थे। उस वक्त मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहदेव को गाने का ऑफर दिया था। इस बीच बादशाह ने बताया है कि गाना बनकर तैयार हो गया है।

 रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ कोलैबरेट किया है। और अब इसी कोलैबरेशन का न्यू सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होने वाला है। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सहदेव के साथ टीजर पोस्ट करके रिलीज़ डेट की घोषणा की है। बादशाह ने लिखा, अब पूरा सुनो। इससे पहल बादशाह ने गाने का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था- भूल नहीं जाना रे…”

बता दें, इस गाने में सहदेव और बादशाह के साथ सिंगर आस्था गिल ने भी अपनी आवाज़ दी है। सहदेव कुछ दिनों पहले ‘इंडियन आइडल’ में भी पहुंचे थे। यहां भी पब्लिक डिमांड पर उन्होंने ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया था, जिसपर कंटेस्टेंट सहित होस्ट और जजेज भी झूमे थे। अब यह गाना रैपर के साथ लॉन्च हो रहा है तो सोशल मीडिया पर इसकी एक बार फिर धूम होने वाली है। यह गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा।

बता दें कि हाल ही में स्कूल की ड्रेस में सहदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाना गा रहे थे। गाने के बोल और सहदेव की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया था। देखते ही देखते सहदेव सोशल मीडिया पर छा गए थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहले मशहूर सिंगर बादशाह (Badashah) ने खुद सहदेव से फोन पर बात की थी। 

टॅग्स :बादशाह (रैपर)बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?