लाइव न्यूज़ :

Badhaai Ho song Morni Banke: सान्या मल्होत्रा की 'बैकलेस ड्रेस' पर फिदा हुए आयुष्मान खुराना, कहा, कित्थे चल्ली है.. 'मोरनी बनके'

By ललित कुमार | Updated: September 27, 2018 10:37 IST

Badhaai Ho Movie Song "Morni Banke" Released: आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' का नया गाना 'मोरनी बनके' 26 सितम्बर को रिलीज़ हो चुका है...

Open in App

आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' का नया गाना 'मोरनी बनके' कल यानि 26 सितम्बर को मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।  इस साल होने वाली शादियों में इस गाने का अलग जी जलवा देखने को मिलने वाला है। फिल्म के इस गाने में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा जबरदस्त पंजाबी डांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

बता दें यह गाना साल 2010 में भी खूब धमाल मचा चुका है, इसके बाद फिल्म 'बधाई हो' में इसका रीक्रिएशन वर्जन डाला गया है। इस गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और नेहा कक्कड़ ने मिलकर गाया है। वहीं इस गाने 'मोरनी बनके' को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप इस बात का तो अंदाजा लगा चुके हैं कि फिल्म को देखने के लिए फैंस कितनी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

वैसे आयुष्मान खुराना की ज्यादातर फिल्में हमारे समाज में हो रहे कुछ ऐसे ही मुद्दों को बड़े पर्दे पर दिखाती हैं, जिनके बारे में हम अक्सर बात करने में शर्म महसूस करते हैं या फिर इन मुद्दों पर बात ही करना पसंद नहीं करते।

जंगली पिक्चर्स और क्रोम पिक्चर्स  ने साथ मिलकर इस फिल्म के प्रॉडक्शन का जिम्मा उठाया है, इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है, आयुष्मान और सान्या की यह फिल्म 'बधाई हो' 19 अक्टूबर यानि दशहरा के खास मौके पर सिनेमघारों में रिलीज़ होगी।

देखें वीडियो:

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाफिल्मबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?