लाइव न्यूज़ :

Baba Siddique-Salman Khan: सलमान खान की फिल्म के सेट पर घुसा शख्स?, लॉरेंस बिश्नोई का नाम अंगरक्षक को धमकाया, जानें आगे क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 16:01 IST

Baba Siddique-Salman Khan: आरोपी फिल्म उद्योग में काम करने वाला एक जूनियर कलाकार है जिसके खिलाफ गैर-संज्ञेय शिकायत दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी सेट पर पहुंचा तो अंगरक्षक ने रोका और पूछा कि वह वहां क्या कर रहा है। धारा 351 (2) के तहत कथित आपराधिक धमकी के लिए गैर संज्ञेय मामला दर्ज किया। तब तक गिरफ्तार नहीं कर सकती जब तक कि अदालत द्वारा निर्देश न दिया जाए।

Baba Siddique-Salman Khan: अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म के सेट पर घुसने और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर उनके अंगरक्षक को धमकाने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय खान बुधवार को शिवाजी पार्क इलाके में सेट पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपी फिल्म उद्योग में काम करने वाला एक जूनियर कलाकार है जिसके खिलाफ गैर-संज्ञेय शिकायत दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी सेट पर पहुंचा तो एक अंगरक्षक ने उसे रोका और पूछा कि वह वहां क्या कर रहा है। शिकायत के अनुसार, उनके बीच बहस हुई और आरोपी ने बिश्नोई का नाम लेकर उसे धमकी दी। शिवाजी पार्क पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (2) के तहत कथित आपराधिक धमकी के लिए गैर संज्ञेय मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी और अंगरक्षक एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच कुछ विवाद था। गैर-संज्ञेय मामले में, पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर सकती या किसी व्यक्ति को तब तक गिरफ्तार नहीं कर सकती जब तक कि अदालत द्वारा निर्देश न दिया जाए।

सलमान खान (58) को पहले भी बिश्नोई गिरोह से कई धमकियां मिल चुकी हैं। गिरोह के दो सदस्यों ने कथित तौर पर इस साल अप्रैल में उनके आवास के बाहर गोलीबारी की थी। बाद में, पनवेल पुलिस ने भी खान पर हमले की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था।

टॅग्स :सलमान खानमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?