लाइव न्यूज़ :

Baaghi 3 Teaser : दमदार अंदाज से भरा टाइगर श्रॉफ की बागी 3 का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2020 16:37 IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाघी 3' का ट्रेलर 6 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।टाइगर की नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है

टाइगर श्रॉफ एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। टाइगर की नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाघी 3' का ट्रेलर 6 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाला है। बागी सीरीज से टाइगर श्रॉफ को नई पहचान मिली है।

फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी  फिल्म मेकर्स ने फिल्म टीजर शेयर करते हुए दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। बागी और बागी 2 दोनों ही फिल्मों में टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन देखने  को मिला है और इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन मिला। टाइगर श्रॉफ ने जो  पोस्‍टर शेयर क‍िया है। इससे साफ हो रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 6 फरवरी को पेश किया जाएगा।

अहमद खान के निर्देशन में टाइगर श्रॉफ एक बार फ‍िर जोरदार एक्‍शन के साथ द‍िखेंगे। ये भी पोस्‍टर की टैग लाइन से जाहिर हो रहा है। इस पर लिखा है क‍ि रॉनी वापस आ रहा है और इस बार इसका सामना इसके सबसे ताकवर दुश्‍मन से है क्‍योंक‍ि वह एक देश से टक्‍कर लेगा। टाइगर श्रॉफ के रोल की बात करें तो इस पोस्‍टर से साफ पता लग रहा है क‍ि टाइगर श्रॉफ का किरदार इस बार भी आर्मी या स्‍पेशल ड्यूटी वाले ऑफ‍िसर का होगा। बागी सीरीज की प‍िछली दोनों फ‍िल्‍मों में टाइगर श्रॉफ की लाइफ पर्सनल लाइफ से जुड़ी थी लेकिन इस बार उनका किरदार वॉर फ‍िल्‍म से प्रेर‍ित लग रहा है। वहीं, देखना होगा कि फिल्म में श्रद्धा कपूर  का रोल क्या होने वाला है।

टॅग्स :बागी 3टाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: बागी 4 ने रिलीज के पहले दिन कमाए 13.20 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट

बॉलीवुड चुस्कीनिर्माता वाशु भगनानी ने दिवालिया होने और ऑफिस बेचने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' पर लगा धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप, अब मेकर्स ने दी सफाई, जानें मामला

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' अब देखें ओटीटी पर, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी मूवी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?