लाइव न्यूज़ :

Baaghi 3 Box Office Collection Day 9: कोरोना वायरस का पड़ा 'बागी 3' पर असर, फिल्म ने 9वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

By अमित कुमार | Updated: March 15, 2020 10:03 IST

Baaghi 3 Box Office Collection Day 9: 'बागी 3' ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14.05 रुपये, छठे दिन 8.04 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.40 करोड़ रुपये और आठवें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनावायरस का खतरा बढ़ने की वजह से फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आई है। नौ दिनों में टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने 91 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। कोरोनावायरस का खतरा बढ़ने की वजह से फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आई है। शुरुआत में शानदार कमाई करने वाली 'बागी 3' ने 9वें दिन केवल 1.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। 

नौ दिनों में टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने 91 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। 'बागी 3' ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06  करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14.05 रुपये, छठे दिन 8.04 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.40 करोड़ रुपये और आठवें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली।

फिल्म की कहानी 

बागी 3 दो भाइयों की कहानी है जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। रॉनी (टाइगर श्रॉफ) और विक्रम (रीतेश देशमुख) अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं। विक्रम जब भी किसी मुसीबत में होता है अपने भाई को याद करता है। जब विक्रम पुलिस ज्वाइन कर लेता है उसके बाद भी वह रॉनी की मदद लेता है। श्रद्धा यानी बबली टाइगर की गर्लफ्रेंड बनी हैं। फर्स्ट हाफ ठीक ठाक चलता है जिसमें शानदार एक्शन कॉमेडी सब मिलती है। सभी विक्रम सीरिया पहुंच जाता है जहां उसका किडनैप होता है। ऐसे में रॉनी अकेले सीरिया सबसे लड़ता है अपने भाई को बचाने के लिए। 

एक्टिंग 

एक्टिंग के नाम पर फिल्म चूकती सी नजर आई है। जो इमोशन्स की जरूरत थी वो कहीं कही नदारत नजर आए। टाइगर श्रॉफ ने भले की बहुत बेहतरीन एक्शन किए हों लेकिन वह एक्टिंग में चूकते नजर आए। वहीं बात रीतेश देशमुख की करें तो ऐसा लग रहा है कि वह रॉनी बोलने के अलावा फिल्म में कुछ नहीं कर रहे हैं। श्रद्धा और अंकिता लोखंड़े ने जरुर ठीक ठीक प्रदर्शन किया है।

टॅग्स :बागी 3बॉक्स ऑफिस कलेक्शनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम