लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, ऐसे बची जिन्दगी

By विवेक कुमार | Updated: September 24, 2018 11:22 IST

आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म बधाई हो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका गुदगुदाता हुआ ट्रेलर रिलीज हुआ था।

Open in App

मुंबई, 24 सितम्बर: बॉलीवुड एक्टर्स के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। अभी कुछ समय पहले  मालूम चला था कि एक्टर इरफ़ान खान को कैंसर हुआ है। उसके बाद एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बताया कि उन्हें हाईग्रेड कैंसर है। इन दोनों खबर ने सभी को झकझोर के रख दिया था। अब इस बीच एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह भी स्टेज 0 यानी कि शुरुआती चरण का है।

ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - 'यह तस्वीर कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) होने की बात पता चली है। आसान शब्दों में कहे तो यह शुरुआती चरण स्टेज 0 का कैंसर से पहले का चरण है। मैं एंजेलिना जोली की आधी भारतीय संस्करण बन गई हूं क्योंकि एक ही ब्रेस्ट में कैंसर हुआ है। मैंने डॉक्टर से कहा कि अब समय आ गया है कि कर्दाशिंया को टक्कर दी जाए क्योंकि पामेला का समय बीत चुका है।'

आयुष्मान खुराना ने एक बयान में अपनी पत्नी ताहिरा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा-''मैं खुश हूं क्योंकि वह डिस्चार्ज हो गई है। अब मुझे राहत मिली है। इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब वह ठीक हैं।''

बता दें कि आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म बधाई हो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका गुदगुदाता हुआ ट्रेलर रिलीज हुआ था। वैसे इस फिल्म के अलावा आयुष्मान फिल्म 'अंधाधुन' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक अंधे आदमी के किरदार में नजर आएंगे।  

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीThama: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' दिवाली पर होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीAyushmann Khurrana Birthday Special: करोड़ों के मालिक हैं आयुष्मान खुराना, जीते हैं लग्जरियस लाइफ; जानें कितना है नेट वर्थ

बॉलीवुड चुस्कीप्रोटीन शेक में पत्नी का ब्रेस्ट मिल्क मिलाकर पीते थे आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप रह गई थीं दंग

भारतLok Sabha Elections 2024: चंडीगढ़ वोट डालने पहुंचे आयुष्मान खुराना, बोले- "मैं अपने अधिकार का प्रयोग करने आया हूं..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया