लाइव न्यूज़ :

सोचा था कि अगर फिल्में नहीं चलीं तो बर्थ-डे पार्टियों में गा लूंगा या नाच लूंगा, बोले आयुष्मान- चंडीगढ़ के लिए बैग पैक कर लिया था

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 11:01 IST

आयुष्मान खुराना ने कहा है, पहली फिल्म के बाद लगातार तीन फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। लोगों ने मुझे राइट ऑफ कर दिया कि कुछ नहीं होने वाला। कहने लगे कि मुझे अपना बैग पैक करके, जल्दी से चंडीगढ़ चले जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना ने बतौर आरजे और वीजे काम किया हैसिंगिंग रिएलिटी शो भी होस्ट कर चुके हैंआयुष्मान ने 2012 में विक्की डोनर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा

मुंबईः आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। आरजे, टीवी होस्ट से ऐक्टर और सिंगर बने आयुष्मान ने भा अपने बॉलीवुड करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। हाल ही में अभिनेता अरबाज खान के चैट शो 'क्विक हील पिंच' पर पहुंचे थे जहां उन्हों अपनी जिंदगी के बारे में कई राज बताए। आयुष्मान खुराना ने बताया कि आखिर कैसे फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद लोग चाहते थे कि वह अपना बैग पैक करें और वापस होम टाउन चंडीगढ़ चले जाएं।

आयुष्मान खुराना ने कहा है, पहली फिल्म के बाद लगातार तीन फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। लोगों ने मुझे राइट ऑफ कर दिया कि कुछ नहीं होने वाला। कहने लगे कि मुझे अपना बैग पैक करके, जल्दी से चंडीगढ़ चले जाना चाहिए। जब फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, आयुष्मान के पास करने को कुछ नहीं था। वे किताब लिखने के बारे में सोचे। उन्होंने 'क्रैकिंग द कोड: माई जर्नी इन बॉलीवुड' नाम से किताब लिखी। आयुष्मान ने आगे बताया-मैं इस दौर से गुजर रहा था और मुझे कुछ समय करना था। हालांकि इस किताब के लिए उन्हें ट्रोल किया गया।

आयुष्मान ने अपने एक बैंड के  बारे में जिक्र किया और कहा कि मेरा एक बैंड था। कॉन्सर्ट करता था। सोचा था कि फिल्में नहीं चलीं तो बर्थ-डे (पार्टियों) में गाना गा लूंगा, नाच लूंगा...उन सब चीज़ों के बारे में सोच रहा था जो कर सकता था।

रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ में आने के बाद, और खुद को एक आरजे के रूप में स्थापित करने के बाद, आयुष्मान ने 2012 में विक्की डोनर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म हिट रही, लेकिन आयुष्मान ने इसके बाद नौटंकी साला!, बेवकूफियां और हवाईजादा जैसी फिल्में कीं जो फ्लॉप साबित हुईं। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं जैसे-  बधाई हो, अंधाधुन और बाला, आर्टिकल-15। इन फिल्मों के जरिए आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपनी एक जगह बना ली।

 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!