लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' अब एक और नए विवाद में फंसी, डायरेक्टर कमल चंद्रा ने लगाया चोरी का आरोप

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 6, 2019 16:58 IST

कमल कांत ने बताया कि वे साल 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना से मिले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कहानी उनसे शेयर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकमल कांत ने फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था।बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म 'बाला' के निर्माताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'बाला' अब एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है। अब डायरेक्टर कमल चंद्रा ने आरोप लगाया है कि फिल्म की पटकथा को उनकी बायोपिक से लिया गया है। कमल कांत चंद्रा का दावा है कि फिल्म 'बाला' मूल रूप से उनके जीवन की कहानी है।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कमल कांत ने बताया कि वे साल 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना से मिले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कहानी उनसे शेयर की थी। कमल कांत का कहना है कि फिल्म बाला पर परमानेंट रोक लगाई जानी चाहिए और मुझे फिल्म बनाने का मौका देना चाहिए।

इंटरव्यू के दौरान कमल कांत ने बताया कि 'जिस फिल्म की कहानी को मैंने आयुष्मान खुराना से शेयर किया था वह मेरी बायोपिक है। यह फिल्म मेरी जिंदगी की कहानी है।' कमल कांत ने यह भी बताया कि 'आयुष्मान खुराना से लगभग एक साल तक कॉन्टेक्ट में रहने के बाद उनकी टीम ने मुझे कहा था कि आयुष्मान को गंजे आदमी का रोल करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'

कमल कांत ने बताया 'जब दिसंबर 2018 में, मैंने पढ़ा कि आयुष्मान एक फिल्म में उम्र से पहले गंजे हुए एक लड़के का रोल करने वाले हैं, लेकिन यह फिल्म मेरी नहीं है, तो यह जानकर मैं हैरान था। मैंने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था। मैंने मार्च में बॉम्बे हाईकोर्ट में उनके और निर्माताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।' इस मामले पर फिल्‍म ‘बाला' के प्रोड्यूसर दिनेश विजान की कंपनी ने कहा कि वे उस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे।

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म 'बाला' पर ‘उजड़ा चमन' के निर्माताओं ने कंटेंट चोरी का आरोप लगाया था। लेकिन कुछ समय बाद इस मामले को वापस ले लिया है। लेकिन अब फिल्म ‘बाला' नए विवाद में फंस गई है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' कल यानी 7 नबंवर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर नीचे दिया गया है, जिसे आप देख सकते हैं...

Bala- Official Trailer | Ayushmann Khurrana, Bhumi, Yami | Dinesh Vijan | Amar Kaushik

टॅग्स :बाला मूवीआयुष्मान खुरानाउजड़ा चमनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!