लाइव न्यूज़ :

Bala Box Office Collection Day 7 : आयुष्मान खुराना की 'बाला' ने 7वें दिन भी मचाया धमाल, जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 15, 2019 12:25 IST

फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को दिलचस्प बनाया है। फिल्म ने सात दिनों में शानदार कमाई कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि एक बार फिर से वे लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि एक बार फिर से वे लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को दिलचस्प बनाया है। फिल्म ने सात दिनों में शानदार कमाई कर ली है।

फिल्म ने छह दिनों में 66 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म ने गुरुवार को 5 करोड़ रूपये की और कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला ने इस हिसाब से 7 दिनों में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

मंगलवार की छुट्टी के बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद भी फिल्म पर्दे पर हिट हो चुकी है।क्रवार 10.15 करोड़ रुपये, शनिवार 15.73 करोड़ रुपये, रविवार 18.07 करोड़ रुपये, सोमवार 8.26 करोड़ रुपये, मंगलवार 9.52 करोड़ रुपये और बुधवार 5.20 करोड़ रुपये। बाला कुल 25 करोड़ के बजट में बनी थी।

कहा जा रहा है ऐसे तो फिल्म  ने बंपर ओपनिंग की है, लेकिन आयुष्मान की हाल ही में आई ड्रीम गर्ल के अनुसार ये कमाई थोड़ी कम आंकी जा रही है। फिल्म समीक्षक और स्टार्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  इस फिल्म में आयुष्मान ने कई मैसेज भी दिए हैं जो वर्तमान समाज को फॉलो करना काफी जरूरी है।

आयुष्मान खुराना फिल्म बाला बाल मुकुंग शुक्ला यानी कि बाला की कहानी है, जो बचपन में अपने लंबे बालों और शानदार एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। नन्हें बाला लड़कियों के बीच काफी फेमस होते हैं। लेकिन वक्त का पहिया घूमता है सभी का मजाक बनाने वाले बाला खुद मजाक का पात्र हो जाते हैं।

25 साल की उम्र में बाला के बाल झड़ने लगते हैं। तमाम मुस्खों के बाद भी उसको कोई आराम नहीं मिलता है। ऐसे में उसको नकली बालों का सहारा लेना पड़ता है।. काले रंग की वजह से बचपन से लोगों का ताना सुनती आईं लतिका त्रिवेदी  अपने क्लासमेट बाला को बीच-बीच में छेड़ती रहती। ऐसे में फिर उसकी लाइफ में आती है परी मिश्रा इसके बाद परी और बाला की लाइफ शुरू होती है। आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाबाला मूवीयामी गौतमभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया