लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की रिलीज डेट तय, इस किरदार में नजर आएंगे एक्टर

By मेघना वर्मा | Updated: February 21, 2019 12:43 IST

आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म में नुसरत बरूचा भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। राज शांधालिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और आशीष सिंह प्रड्यूस कर रहे हैं। 

Open in App

एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल के पोस्टर रिलीज के बाद से ही चारों ओर इसकी चर्चा है। पोस्टर में पीले रंग की साढ़ी पहने आयुष्मान बेहद कॉमेडी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हर बार अपने फैंस को कुछ अलग देने वाले आयुष्मान इस बार फिर कुछ सरप्राइज लेकर आए हैं। हलांकि फिल्म की रिलीज डेट तय की जा चुकी है। 

सितम्बर में रिलीज होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल इसी साल 13 सितम्बर को रिलीज होगी। आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म में नुसरत बरूचा भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। राज शांधालिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और आशीष सिंह प्रड्यूस कर रहे हैं। 

 

अलग अंदाज में दिखेंगे आयुष्मान

आयुष्मान खुराना इस फिल्म में भी अलग और इंटरेस्टिंग किरदार में दिखाई देंगे। बात दें आयुष्मान इस फिल्म में रामलीला की सीता का रोल प्ले करेंगे। अपने रोल का खुलासा करते हुए आयुष्मान ने खुद कहा कि, 'ड्रीम गर्ल बहुत अलग फिल्म है, बहुत मजेदार है क्योंकि फिल्म में मैंने साड़ी पहनी है। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो रामलीला में सीता का रोल निभाता है।''

आयुष्मान ने आगे कहा, ''हमने अपने देश में देखा है कि रामलीला में सीता का किरदार लड़के निभाते हैं और मैं उनमें से एक हूं। उसके पास एक टैलेंट है कि वो लड़का और लड़की दोनों की आवाज निकाल सकता है।''

अब ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि लोगों को ये मूवी कैसी लगी। मगर 3 दिसंबर को इसके पोस्टर रिलीज के बाद से ही आयुष्मान के कैरेक्टर को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा सकती थी। 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाबॉलीवुड हीरोनुसरत भरूचा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीNusrat Bharucha Controversy: महाकाल दर्शन को लेकर विवाद में नुसरत भरुचा, मौलाना बोले...

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?