लाइव न्यूज़ :

फिजिक्स की कोचिंग में हुई थी आयुष्मान और ताहिरा की पहली मुलाकात, गाना गाकर किया था इम्प्रेस

By वैशाली कुमारी | Updated: September 14, 2021 14:47 IST

अभिनेता की शादी उनकी गर्लफ्रेंड ताहिरा कश्यप से हुई थी। इनकी शादी के पीछे की लव स्टोरी काफी रोमांचक है।

Open in App
ठळक मुद्देजब आयुष्मान और ताहिरा 12वीं कक्षा में थे तो उनकी मुलाकात फिजिक्स कोचिंग में हुईआयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना जाने-माने ज्योतिष हैं

आयुष्मान खुराना का 37 वां जन्मदिन है। आयुष्मान ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत से पहले बतौर रेडियो जॉकी काम शुरू किया था। वीडियो के बाद आसमान ने टेलीविजन पर वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म विक्की डोनर के साथ अपने फिल्मी अभिनय करियर की शुरुआत की। अभिनेता की शादी उनकी गर्लफ्रेंड ताहिरा कश्यप से हुई थी। इनकी शादी के पीछे की लव स्टोरी काफी रोमांचक है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको इनकी लव स्टोरी बताते हैं। 

जब आयुष्मान और ताहिरा 12वीं कक्षा में थे तो उनकी मुलाकात फिजिक्स कोचिंग में हुई। इसके बाद आयुष्मान ने ताहिरा से बात करना शुरू कर दिया। 

आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना जाने-माने ज्योतिष हैं। वह अक्सर अखबार के लिए कॉलम लिखते हैं। उसी अखबार में ताहिरा के पिता भी काम किया करते थे। दोनों एक अच्छे दोस्त थे लेकिन इस बात की जानकारी ना तो आयुष्मान की थी ना तो ही ताहिरा को। खुराना के पिता ने ताहिरा के पूरे परिवार को डिनर पर बुलाया था। दोनों कोचिंग के बाद जब घर पहुंचे तो एक दूसरे को देखकर हैरान रह गए। ताहिरा को देखने के बाद आयुष्मान ने 'हमें तुमसे प्यार कितना'  गाना गाया। गाना गाने के दौरान आयुष्मान ताहिरा आंखों में देख रहे थे। इसी गाने को सुनने के बाद ताहिरा को आयुष्मान से प्यार हो गया। 

स्कूल के बाद दोनों ने एक ही कॉलेज में एडमिशन ले लिया दोनों साथ में थिएटर किया करते थे। दोस्ती और गहरे प्यार में बदल चुकी थी। कॉलेज के बाद आयुष्मान के करियर की शुरुआत एमटीवी के मशहूर शो रोडीज में भाग लिया जिसमें विजेता रहे। लगातार मिलती सफलता के बीच आयुष्मान ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा के साथ शादी कर ली। 

आपको बता दें कि शादी के बाद एक वक्त ऐसा आया कि जब दोनों के बीच झगड़े होने लगे। यह बात फिल्म विकी डोनर के दौरान की है। आयुष्मान और ताहिरा ने मिलकर इस हालात को संभाला और आज इन कपल के दो बच्चे हैं।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच