लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' ने गाड़े झंडे , 20 करोड़ में बनी फिल्म 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2018 16:35 IST

आयुष्मान की फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। अब फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो रही है।

Open in App

इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों ने शानदार कमाई की है। लेकिन 20 करोड़ में बनीं आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो एक के बाद एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रही है।  हाल ही में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। जिसके बाद आयुष्मान की फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। अब फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो रही है।

फिल्म वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। जबकि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी है। तरण के ट्वीट के मुताबिक, बधाई हो इंडिया में 158.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म बजट 20 करोड़ है, इसके हिसाब से कमाई कहीं ज्यादा है।

दूसरे हफ्ते फिल्म ने 28 करोड़ 15 लाख रु. की कमाई की। 'बधाई हो' फिल्म में जहां आयुष्मान खुराना की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं अधेड़ उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिला का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने भी अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है।

हालांकि, फिल्म में बेहद खूबसूरती से ज्वाइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है। 'बधाई हो' एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को बयान करती है। 'बधाई हो' आयुष्मान खुराना के निभाए किरदार पर आधारित है, जिसकी खुद की उम्र शादी करने की है लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है और फिर शुरू होती है फिल्म की कहानी।

टॅग्स :बधाई होबॉक्स ऑफिस कलेक्शनआयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल