लाइव न्यूज़ :

आमिर खान और शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं आयुष्मान खुराना, तारीफ मेंं कह डाली ये दिल की बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 8, 2019 17:29 IST

आयुष्मान खुराना ने कहा कि ‘बाला’ में उनका रोल सबसे चुनौतीपूर्ण था, लेकिन फिर भी उन्होंने इस किरदार को बखूबी तरीके से निभाया। भूमि पेडनेकर और यामी गौतम अभिनीत ‘बाला’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है।

Open in App

आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह शाहरुख खान और आमिर खान दोनों के प्रशंसक हैं और दोनों से प्रेरणा लेते हैं। हाल ही में शाहरुख खान के साथ ट्विटर पर हुए सवाल-जवाब में प्रशंसक और सह अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने टिप्पणी की थी कि आयुष्मान के दिमाग में शाहरुख को लेकर एक बहुत अच्छी पटकथा है।

पटकथा के बारे में पूछे जाने पर फिल्म ‘बाला’ के अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह पटकथा लिखने के इच्छुक हैं। आयुष्मान ने कहा, “मैं ‘एसआरके’ का प्रशंसक हूँ और बाला में मैंने अपने तरीके से उन्हें (शाहरुख को) सम्मान दिया है।”

शाहरुख के जन्मदिन पर आयुष्मान ने फिल्म का एक वीडियो जारी किया था जिसमें ‘बाला’ नामक चरित्र एक महिला को शाहरुख के डायलॉग बोलकर रिझाने की कोशिश करता है। आयुष्मान ने कहा कि वह आमिर के भी प्रशंसक हैं।

उन्होंने कहा, “मैं आमिर खान सर के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ और हमेशा उनसे सीखता रहता हूँ। वह भारतीय सिनेमा के महानतम कलाकारों में से एक हैं और मेरे लिए प्रेरणा के अहम स्रोत हैं। मैं उनसे दंगल के सेट पर मिला था और उनकी सरलता और विचारों में स्पष्टता को देखकर विस्मित हो गया था।”

उन्होंने कहा कि ‘बाला’ में उनका रोल सबसे चुनौतीपूर्ण था। भूमि पेडनेकर और यामी गौतम अभिनीत ‘बाला’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाआमिर खानशाहरुख़ खानबाला मूवीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस