लाइव न्यूज़ :

चीतों को अकेला छोड़ दो..., कैटरीना-विक्की की शादी में हुई आतिशबाजी को लेकर भड़के लेखक सान्याल

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2021 09:50 IST

लेखक राजीव सान्याल ने कहा, सभी वन्यजीव अभ्यारण्यों के पास होटलों में शोर के साथ होने वालीं शादियों पर रोक लगनी चाहिए चीतों को अकेला छोड़ दो। अगर धूम-धाम से शादी चाहते हैं तो जुहू में करिए।

Open in App
ठळक मुद्देलेखक ने कहा, अभ्यारण्यों के पास होटलों में शोर के साथ होने वालीं शादियों पर रोक लगनी चाहिए उन्होंने ट्वीट किया, अगर धूम-धाम से शादी चाहते हैं तो जुहू में करिए

जयपुरः बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक आलीशान होटल में गुरुवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। पूरा होटल सफेद रोशनी से जगमगा रहा था। होटल में तब्दील किए गए इस पुराने किले में शादी के दौरान खूब आतिशबाजी भी हुई। 

मीडिया में ऐसी खबरें आने के बाद लेखक-अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने काफी गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर खबर को साझा करते हुए ऐसे कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सान्याल ने लिखा, अगर आपको ये सब करना है तो वाइल्डलाइफ रिजर्व क्यों जाना?"

उन्होंने कहा आगे कहा, सभी वन्यजीव अभ्यारण्यों के पास होटलों में शोर के साथ होने वालीं शादियों पर रोक लगनी चाहिए चीतों को अकेला छोड़ दो। अगर धूम-धाम से शादी चाहते हैं तो जुहू में करिए।

गौरतलब है कि शादी का कार्यक्रम निजी समारोह रहा और विवाह स्थल की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में गार्ड तैनात थे जिससे मीडिया के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हुआ। आलीशान ‘सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें और एक छोटा वीडियो ही उनकी शादी का संकेत था।

यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है। मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया था और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे थे।

कैटरीना और विक्की ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की हैं। कैटरीना ने तस्वीर के साथ लिखा, “हमारे दिलों में हर उस चीज़ के लिए प्यार और आभार है जो हमें इस क्षण तक लेकर आई है। हमने साथ मिलकर इस नए सफर की शुरुआत की है और हम आप सब का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।” कैटरीना के तस्वीरें पोस्ट करते ही उन्हें बधाई देने के लिए बॉलीवुड सितारों का तांता लग गया।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!